1 फरवरी से शुरु होगा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 17वां संस्करण, पहले दिन कुल 40 सत्र होंगे

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी

1 फरवरी से शुरु होगा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 17वां संस्करण, पहले दिन कुल 40 सत्र होंगे

पहले दिन गुलज़ार, अमीश, रघुराम राजन, अजय जड़ेजा, चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी, पवन के. वर्मा सहित अन्य कुछ प्रमुख वक्ताओं के साथ साहित्यिक वार्ता होगी।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 17वां संस्करण 1 फरवरी से होटल क्लार्क्स आमेर में शुरू होने वाला है। इस साहित्यिक समारोह में 550 से अधिक लेखक, वक्ता और कलाकार भाग लेंगे और 16 भारतीय और 8 अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं प्रस्तुत की जाएगी। भारतीय भाषाओं में असमिया, अवधी, बंगाली, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कुरुख, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत, तमिल, टोडा, उर्दू और बंजारा भाषा - लामानी (लंबाडा) शामिल हैं। इस साल भी फेस्टिवल की डेकोर थीम 'उत्सव' रखी गई है। 'उत्सव' राजस्थान के रंगों का जश्न मनाना और उज्जवल रंगों का प्रदर्शन है।

फेस्टिवल के पहले दिन की शुरुआत उद्घाटन समारोह से होगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी का मुख्य संबोधन होगा। द मॉर्निंग म्यूज़िक में पंडित कुमार गंधर्व की 100वीं जयंती मनाते हुए कलापिनी कोमकली की प्रस्तुति दी जाएगी। पहले दिन गुलज़ार, अमीश, रघुराम राजन, अजय जड़ेजा, चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी, पवन के. वर्मा सहित अन्य कुछ प्रमुख वक्ताओं के साथ साहित्यिक वार्ता होगी। फेस्टिवल के पहले दिन कुल 40 सत्र होंगे, जो क्लार्क्स में 5 अलग-अलग स्थानों - फ्रंट लॉन, बैठक, मुगल टेंट, चारबाग और दरबार हॉल में होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं