16 करोड़ रुपये में बदलेगी कपासन स्टेशन की तस्वीर

16.39 करोड़ रुपये की लागत से होगा काम

16 करोड़ रुपये में बदलेगी कपासन स्टेशन की तस्वीर

कपासन स्टेशन पर अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास, ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिेए अलग पार्किंग, यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिये पोर्च, मुख्य प्रवेश द्वार पर पोर्च सहित नया स्टेशन भवन बनाया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान के अजमेर मण्डल मे चित्तौडग़ढ़- उदयपुर खंड पर स्थित कपासन रेलवे स्टेशन पर 16.39 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार चौहान ने बताया कि देश में अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 500 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य किेए जा रहे हैं, जिसमें कपासन स्टेशन भी शामिल हैं। इनका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया।

कपासन स्टेशन पर इसके तहत अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास, ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिेए अलग पार्किंग, यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिये पोर्च, मुख्य प्रवेश द्वार पर पोर्च सहित नया स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म 2 पर उच्च स्तरीय प्लेटफार्म फूड प्लाजा का प्रावधान, रिजर्व लाउंज और नया स्टेशन अधीक्षक कक्ष, प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजनों के लिये सुविधायुक्त शौचालय, पानी बूथ, बेहतर साइनेज, प्लेटफार्मों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड, फर्नीचर और।2 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज जैसी  सुविधाओं का विकास किया जाएगा। चयनित स्टेशनों के कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण स्वयं मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजीव धनखड़ द्वारा किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित कर पोषणयुक्त...
'मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है...',ममता ने चुनाव आयोग को बताया विलेन, बोलीं- मैं नहीं दूंगी इस्तीफा 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: स्टालिन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ; अभिनेता विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल से मुलाकात कर 15 दिन का मांगा समय 
ड्रोन हमले के बाद खतरे में युद्धविराम बातचीत : होर्मुज में बढ़ा तनाव, ईरान ने दी चेतावनी- अमेरिका के लिए मौजूदा स्थिति को सहन करना होगा असंभव
मदन दिलावर और सुरेश सिंह रावत ने जयपुर बाल महोत्सव में बच्चों की रचनात्मकता को सराहा
राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन
निर्धन अनाथ बच्चों को वितरण की गई शिक्षण सामग्री