जलदाय विभाग में नई भर्ती और पदोन्नति की मांग ने पकड़ा जोर, 19 को जलदाय कर्मी करेंगे जयपुर में हल्ला बोल
30000 तकनीकी कर्मचारियों की सख्त आवश्यकता है
संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि जलदाय विभाग में साल 1992 के बाद से ही तकनीकी कर्मचारियो की भर्ती नहीं की जा रही है।
जयपुर। जलदाय विभाग में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करने और पदोन्नति की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। कर्मचारी आंदोलन को मजबूर हैं लेकिन उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है। ऐसे में राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के बैनर तले जयपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी की जा रही है।इसी कड़ी में सोमवार को संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता राकेश लुहाड़िया को ज्ञापन भी सौंपा गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि जलदाय विभाग में साल 1992 के बाद से ही तकनीकी कर्मचारियो की भर्ती नहीं की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा पेयजल योजनाएं काफी स्वीकृत की गई है लेकिन तकनीकी कर्मचारियो की भर्ती 31 साल के बाद भी नहीं की गई है। विभाग में आज 30000 तकनीकी कर्मचारियों की सख्त आवश्यकता है। वर्ष 2013 में 1309 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई थी लेकिन अब तक भर्ती नहीं की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में कार्यप्रभारित कर्मचारियो की अन्य कर्मचारियों के समान पदौन्नति की घोषणा के बाद भी अभी तक आदेश जारी नही किये गये है जिससे कर्मचारी जिस पद पर भर्ती हुआ था उसी से सेवानिवृत हो रहे है। विभाग में तकनिकी कर्मचारियो की वर्षो से भर्ती नही हो पाने के कारण लाखो आईटीआई किये हुये बेरोजगार घूम रहे है। ऐसे हमारी मांग है कि जलदाय विभाग में कम से कम 15000 तकनिकी पदो पर तुरन्त भर्ती करवाने व कार्यप्रभारित कर्मचारियो की पदौन्नति आदेश जारी करवाने का श्रम करावें और तकनिकी कर्मचारियो की नई भर्ती में जनता जलयोजना कर्मचारी व तकनिकी कर्मचारियो के परिजनो को प्राथमिकता दिलवाई जावे अन्यथा मजबूर होकर 19 जुलाई को मुख्य अभियन्ता कार्यालय जलभवन जयपुर पर धरना / प्रर्दशन किया जायेगा।

Comment List