महिला दिवस पर सजा ग्लैमर का मंच : श्रेया अरोड़ा बनीं शिम्मर मिसेज राजस्थान, 15 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए किया चयनित
विशेष प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से तैयार किया
बिरला सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिम्मर मिसेज राजस्थान सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले। 21-45 वर्ष की विवाहित महिलाओं में हुए मुकाबले में श्रेया अरोड़ा पटोदी ने 2026 का खिताब जीता। कृति पावुवाल प्रथम और रूपल अग्रवाल द्वितीय रनर-अप रहीं।
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एंटरप्रेन्योर वूमेन ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित शिम्मर मिसेज राजस्थान सीजन-4 का भव्य ग्रैंड फिनाले शनिवार को बिरला सभागार में सम्पन्न हुआ। इस आकर्षक आयोजन में राजस्थान की प्रतिभाशाली विवाहित महिलाओं ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मंच पर अपनी खास पहचान बनाई। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 21 से 45 वर्ष की आयु वर्ग की विवाहित महिलाओं को भाग लेने का अवसर मिला। ऑडिशन प्रक्रिया के बाद 15 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित किया गया। फाइनलिस्ट प्रतिभागियों को योगा, वेलनेस, ग्रूमिंग, इमेज बिल्डिंग, पर्सनलिटी डेवलपमेंट, मेकअप, डाइट और पब्लिक स्पीकिंग जैसे विशेष प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से तैयार किया गया।
रोमांचक मुकाबले के बाद श्रेया अरोड़ा पटोदी को शिम्मर मिसेज राजस्थान 2026 का खिताब मिला। वहीं कृति पावुवाल ने प्रथम रनर-अप और रूपल अग्रवाल ने द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का खास आकर्षण बॉलीवुड गायिका शिवानी कश्यप रहीं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और ऊजार्वान प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएम सुधीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जूरी पैनल में अंतरराष्ट्रीय पेजेंट कोच शैलजा सूरी, वेलनेस कोच श्वेता चोपड़ा, प्रेसिडेंट नीलम मित्तल फोर्टी, फैशन डिजाइनर प्रीति टांक और मिसेज इंडिया ग्लैम पूनम गिडवानी शामिल रहीं। कार्यक्रम में डॉ. देवेन्द्र पाठक, डॉ. कृति सोनी, बलविंदर वालिया और करण तोमर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजक अलका अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास और पहचान का मंच देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकें।

Comment List