बड़े मंदिरों तक ही सिमट कर रह गई सवा लाख बिल्व पत्र की झांकी

रोगों को नष्ट करने की क्षमता के कारण इन्हें बिल्व कहा जाता है

बड़े मंदिरों तक ही सिमट कर रह गई सवा लाख बिल्व पत्र की झांकी

खोले के हनुमानजी और चमत्कारेश्वर महादेव में झांकी 11 को

जयपुर। सावन मास में भगवान शंकर को बिल्वपत्र अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। इसीलिए भगवान भोलेनाथ नाथ के सवा लाख बिल्वपत्रों की झांकी सजाई जाती है परन्तु बीते कुछ सालों में देखने में आ रहा है कि अब कुछ ही मंदिर रह गए जो सवा लाख बिल्वपत्रों की झांकी सजा रहे हैं। इन झांकियों को सजाने वाले मंदिरों में ताड़केश्वर महादेव मंदिर, खोले के हनुमान मंदिर स्थित आनंदेश्वर महादेवजी, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर झोटवाड़ा और गीता गायत्री मंदिर गलता गेट स्थित सदाशिव द्वादश ज्योर्तिलिंग है।

जहां पर भगवान को सवा लाख बिल्वपत्र अर्पित किए जाते हैं। अनेक रोगों को नष्ट करने की क्षमता के कारण इन्हें बिल्व कहा जाता है। हाल ही में ताड़केश्वर मंदिर और सदाशिव द्वादश ज्योर्तिलिंग में सवा लाख बिल्व पत्रों की झांकी हो गई। अब 11 अगस्त को खोले के हनुमान मंदिर और चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर झोटवाड़ा में सवा लाख बिल्व पत्रों की झांकी सजाई जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत