ये जयपुर है : दिन में मकर संक्रांति रात में दीवाली मनाता है, छतों पर नजर आया शहर 

घर के वरिष्ठ सदस्य पतंग को थामते नजर आए

ये जयपुर है : दिन में मकर संक्रांति रात में दीवाली मनाता है, छतों पर नजर आया शहर 

डीजे की तेज धून और रंग-बिरंगी पतंगों से पूरा शहर अटा नजर आया। पंतगबाजी में छोटे बच्चों से लेकर वृद्ध लोग भी पतंग उड़ाने का लुत्फ लेते रहे। 

जयपुर। मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और परम्परागत रूप से मनाया गया। सुबह से ही शहर छतों पर नजर आया और दिनभर ‘वो काटा, वो मारा’ की अनुगूंज से परकोटा ही नहीं, बल्कि शहर के बाहरी इलाके भी गूंजते रहे। डीजे की तेज धून और रंग-बिरंगी पतंगों से पूरा शहर अटा नजर आया। पंतगबाजी में छोटे बच्चों से लेकर वृद्ध लोग भी पतंग उड़ाने का लुत्फ लेते रहे। 

शाम ढलते ही परकोटे में तेज आतिशबाजी होने लगी, आसमान सितारों से रोशन हो गया। शाम करीब छह बजे शुरू आतिशबाजी देर शाम तक चलती रही। युवतियों ने घर का काम-काज निपटाकर पतंगों से दो-दो हाथ किए। छोटे बच्चों को परिवार के बड़े सदस्यों ने तान चखाई, अर्थात कुछ देर के लिए उनको भी पतंग उड़ाने के लिए दी गई, लेकिन जैसे छोटे बच्चों से पंतग का संतुलन बिगड़ा, तो घर के वरिष्ठ सदस्य पतंग को थामते नजर आए।

Tags: sankranti

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
बजरी माफिया गैंगवार में हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले तीन लोग गिरफ्तार। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा...
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय