खान विभाग के तीन अलग-अलग दलों ने की आकस्मिक कार्रवाई : अवैध खनन के खिलाफ एक्शन, 70.37 करोड़ रुपए के जुर्माने के साथ 3 फआईआर दर्ज

विशेष जांच दल ने अवैध खनन का पंचनामा बनाकर 14.48 करोड़ की शास्ति लगाई

खान विभाग के तीन अलग-अलग दलों ने की आकस्मिक कार्रवाई : अवैध खनन के खिलाफ एक्शन, 70.37 करोड़ रुपए के जुर्माने के साथ 3 फआईआर दर्ज

टीम ने नागौर जिले में अवैध खनन के विरुद्ध आकस्मिक कार्यवाई करते हुए श्री राम केमिकल्स के लाईमस्टोन के खनन पट्टे की जांच करने पर लीज क्षेत्र के अन्दर क्रैसर मिला

जयपुर। खान विभाग ने अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ नागौर में एक साथ अलग-अलग स्थानों पर अब तक की सबसे बड़ी और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध खननकर्ताओं पर 70 करोड़ 37 लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही संबंधित थानों में 3 एफआईआर दर्ज कराई है।

टीम ने नागौर जिले में अवैध खनन के विरुद्ध आकस्मिक कार्यवाई करते हुए श्री राम केमिकल्स के लाईमस्टोन के खनन पट्टे की जांच करने पर लीज क्षेत्र के अन्दर क्रैसर मिला, जिसमें रवन्नाओं के दुरुपयोग कर लगभग 3,32,177 टन खनिज का निर्गमन पाया जाने पर 48 करोड 16 लाख की शास्ति आरोपित की गई। इसी प्रकार भावण्डा के समीप एक अवैध खनन पिट में लगभग 19,900 टन खनिज चूना पत्थर का अवैध खनन कर निर्गमित किया हुआ पाया गया। विशेष जांच दल ने अवैध खनन का पंचनामा बनाकर 14.48 करोड़ की शास्ति लगाई। गंगवाना क्षेत्र में अवैध खनन पर 2.41 करोड एवं अन्य प्रकरण में अवैध खनन लीज क्षेत्र के बाहर पाए जाने पर 3 करोड़ 61 लाख की शास्ति आरोपित की गई। टाडावास में मैसर्स धीरज केमिकल स्टोन में अवैध खनिज चुनाई पत्थर लगभग 3,120 टन पाए जाने पर 11 लाख 12 हजार की शास्ति आरोपित की गई। राज्य सरकार ने अधिकारियों को अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू