टीकाराम जूली का पशुधन बीमा योजना को लेकर भाजपा पर हमला : कांग्रेस सरकार में 80 लाख पशुओं का किया था बीमा, कहा- इनकी योजना केवल कागजों तक ही सीमित 

भाजपा सरकार पशुपालकों को केवल गुमराह करने का काम कर रही है

टीकाराम जूली का पशुधन बीमा योजना को लेकर भाजपा पर हमला : कांग्रेस सरकार में 80 लाख पशुओं का किया था बीमा, कहा- इनकी योजना केवल कागजों तक ही सीमित 

भाजपा सरकार के पास दावों के करीब 700 आवेदन आए, लेकिन इन्होंने महज 10 प्रतिशत का ही निस्तारण किया। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार पशुपालकों को केवल गुमराह करने का काम कर रही है।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पशुधन बीमा योजना को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए पशुपालकों को राहत देने की मांग की है। जूली ने कहा कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि पशुओं का बीमा कराने के साथ ही उनको फ्री में टीका भी लगाएंगे। हकीकत यह है कि इनकी सरकार में महज 15-20 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ही हुए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार में 80 लाख पशुओं का बीमा किया गया था। भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 80 लाख पशुओं को बीमा देने वाली कामधेनु बीमा योजना को बन्द कर केवल 20 लाख पशुओं का बीमा करने वाली मंगला बीमा योजना शुरू की है। 

यह योजना केवल कागंजों तक ही सीमित है। भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादे और आज की सच्चाई में अंतर है। पिछली बजट घोषणा(2024-25) में भी इन्होंने बीमित पशुओं की संख्या बढ़ाने की बात की थी और वर्तमान बजट में भी ऐसी बात कही, लेकिन पशुपालक आज खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। भाजपा सरकार के पास दावों के करीब 700 आवेदन आए, लेकिन इन्होंने महज 10 प्रतिशत का ही निस्तारण किया। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार पशुपालकों को केवल गुमराह करने का काम कर रही है।

 

Tags: tikaram

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प