आभानेरी में 25 साल बाद खुला मंदिरनुमा महल संरचना का हिस्सा : पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव, पर्यटकों के लिए खोले गए ऐतिहासिक परिसर के द्वार

पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश भी दिया

आभानेरी में 25 साल बाद खुला मंदिरनुमा महल संरचना का हिस्सा : पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव, पर्यटकों के लिए खोले गए ऐतिहासिक परिसर के द्वार

जानकारी के अनुसार विश्व योग दिवस के अवसर पर शनिवार को एएसआई के संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश भी दिया गया।  

जयपुर। किसी स्मारक के 30 से 40 फीट नीचे की ओर जाकर उसकी सुंदरता और स्थापत्य कला को निहारना पर्यटकों के रोमांचकारी होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पर्यटकों कोकुछ ऐसा ही खास तोहफा दिया। प्रदेश के दौसा जिले की आभानेरी बावड़ी परिसर में 30 से 40 फीट नीचे स्थित एक मंदिरनुमा महल संरचना के उस हिस्से को पहली बार 25 वर्षों के बाद आमजन के लिए खोला गया है, जो काफी समय तक बंद था। जानकारी के अनुसार विश्व योग दिवस के अवसर पर शनिवार को एएसआई के संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश भी दिया गया।  

बावड़ी परिसर के धार्मिक महत्व से रूबरू होंगे सैलानी
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अनुसार, आभानेरी में स्थित यह प्राचीन मंदिरनुमा महल संरचना अब देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। बीते दो दशकों से अधिक समय तक यह संरचना सुरक्षा और मरम्मत कारणों से बंद थी। अब इसे फिर से पर्यटन के लिए खोलने का उद्देश्य विजिटर्स एक्सपीरियंस को समृद्ध करना है, ताकि वे स्मारक से न केवल जुड़ाव महसूस करें, बल्कि इसके धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को भी गहराई से समझ सकें।

स्मारक परिसर में किया सुरक्षा संकेतों का प्रबंध
पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एएसआई ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, ताकि भ्रमण के दौरान वे किसी तरह की असावधानी से बच सकें। स्मारक परिसर के खुलते ही वहां पर्यटकों की अच्छी आवाजाही देखी गई। कई पर्यटकों ने खुली संरचना के साथ फोटोज ली और इस नए अनुभव की सराहना की।

नवीन पहल से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
एएसआई की इस पहल से न केवल पर्यटकों को एक नया आयाम मिलेगा, बल्कि राजस्थान के सांस्कृतिक पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। आने वाले समय में ऐसे और भी संरक्षित हिस्सों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की योजना है।

Read More ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें

इनका कहना
पर्यटक अब स्मारक से गहराई से जुड़ सकेंगे। यह निर्णय विजिटर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। अब पर्यटक स्मारक में अधिक समय बिता पाएंगे और इसकी धार्मिक प्रकृति और सांस्कृतिक विरासत से खुद को जोड़ सकेंगे। हमारी कोशिश है कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण करते हुए उन्हें जनसामान्य से जोड़ा जाए।
-विनय गुप्ता, अधीक्षण पुरातत्वविद्, जयपुर सर्किल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग

Read More सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में मारवाड़ी कार्यक्रम : विकास अवरूद्ध होने से जनता परेशान, मुख्यमंत्री ने कहा- जनता ने बनाया मन, पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा

 

Read More कोलकाता दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : प्रवासी राजस्थानियों से किया संवाद, कहा- समर्पण और योगदान राज्य के नवनिर्माण में अहम  

Tags: tourists

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
बस स्टैंड पर लगा वाटर कूलर भी पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा होने से यात्री परेशान हो रहे हैं।...
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान
ट्रंप का दावा : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर ईरान सहमत, कहा- दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन
उत्तर प्रदेश में चलती कार बनी आग का गोला : चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार पूरी तरह जलकर खाक
RAS-2024 में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय