दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, स्मैक-चरस-गांजा सहित 3.43 लाख कीमत का नशा बरामद

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी

दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, स्मैक-चरस-गांजा सहित 3.43 लाख कीमत का नशा बरामद

श्याम नगर थाना इलाके में  जिला विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लगे दो अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से स्मैक, चरस और गांजा बरामद, पुलिस जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 43 हजार रुपए मान रही।

जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में  जिला विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लगे दो अभियुक्तों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से स्मैक, चरस और गांजा बरामद हुआ है, पुलिस जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 43 हजार रुपए मान रही है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि इलाके में दो कार्रवाइयां की गई जिनमें पहली कार्रवाई में गोपनीय सूचना पर मोहम्मद अली उर्फ बबलू (45) गंगा विहार कॉलोनी, सुशीलपुरा नाले के पास, थाना श्यामनगर को चेक किया गया। जिसके कब्जे से 2.94 ग्राम स्मैक और बिक्री की राशि 1350 रुपए बरामद हुई। मोहम्मद अली थाना श्यामनगर का हिस्ट्रीशीटर है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

और दूसरी कार्रवाई में आरोपी तनिष्क नरूला (23 )कस्तूरबा नगर, थाना श्यामनगर को दबोचा गया। उसके पास से 8.42 ग्राम चरस और 23.21 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई जयपुर पुलिस के नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है, जिसमें हाल के महीनों में कई बड़ी ड्रग बरामदगियां हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों पर सतत नजर रखी जा रही है और शहर को नशामुक्त बनाने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
स्पाइसजेट की जयपुर-मुंबई फ्लाइट देरी से रवाना। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यह उड़ान सामान्यतः दोपहर 12:35...
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना