बारां फ्लड प्रोटेक्शन स्कीम-द्वितीय के तहत भूमि अधिग्रहण होगा, 12 गांवों की 44.45 हेक्टेयर जमीन शामिल

जल निकासी और सुरक्षा प्रबंधन मजबूत

बारां फ्लड प्रोटेक्शन स्कीम-द्वितीय के तहत भूमि अधिग्रहण होगा, 12 गांवों की 44.45 हेक्टेयर जमीन शामिल

जल संसाधन विभाग की योजना के तहत बारां शहर बाढ़ बचाव योजना को आगे बढ़ाते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई बारां फ्लड प्रोटेक्शन स्कीम-द्वितीय के अंतर्गत की जाएगी, जिसमें बाढ़ से सुरक्षा के लिए आवश्यक ढांचागत कार्य किए जाएंगे।

जयपुर। जल संसाधन विभाग की योजना के तहत बारां शहर बाढ़ बचाव योजना को आगे बढ़ाते हुए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई बारां फ्लड प्रोटेक्शन स्कीम-द्वितीय के अंतर्गत की जाएगी, जिसमें बाढ़ से सुरक्षा के लिए आवश्यक ढांचागत कार्य किए जाएंगे। योजना के तहत भूमि अधिग्रहण के साथ पुनर्विभाजन, जीर्णोद्धार, सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) निर्माण तथा अन्य संरचनात्मक कार्य कराए जाएंगे। अधिग्रहण की कार्रवाई लसाडिया, माथना और बारां नगर परिषद क्षेत्र में की जाएगी।

बारां तहसील के कुल 12 गांवों की भूमि इस परियोजना में शामिल की गई है। इनमें खेडलीभेडोलिया, भडसुई, लसाडिया, माथनी, माथना, समसपुर, पीपल्दा, नलका, काजीखेड़ा, राजपाली, गजनपुरा और बमूलिया गांव शामिल हैं। विभागीय योजना के अनुसार बारां तहसील क्षेत्र की कुल 44.4539 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। इस परियोजना के पूरा होने से बारां शहर और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ के खतरे से राहत मिलेगी तथा जल निकासी और सुरक्षा प्रबंधन मजबूत होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित