राशन दुकानों के निलंबन मुद्दे पर सदन में हंगामा, मंत्री सुमित गोदारा ने कहा- पूर्ववर्ती सरकार में यह समितियां नहीं बनी

अगर निलंबित कर दी गई तो फिर दोबारा शुरू क्यों किया गया

राशन दुकानों के निलंबन मुद्दे पर सदन में हंगामा, मंत्री सुमित गोदारा ने कहा- पूर्ववर्ती सरकार में यह समितियां नहीं बनी
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में उचित मूल्य की दुकानों के निलंबन को लेकर प्रश्न उठे प्रश्न पर मंगलवार को विधानसभा में हंगामा हुआ

जयपुर। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में उचित मूल्य की दुकानों के निलंबन को लेकर प्रश्न उठे प्रश्न पर मंगलवार को विधानसभा में हंगामा हुआ।
विधायक अमीन कागजी के प्रश्न पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सुमित गोदारा ने जवाब दिया कि किशनपोल में 15 दुकानें निलंबित की गई है। पूरक सवाल करते हुए कागजी ने कहा कि आपने 15 निलंबित कर दी, फिर 12 वापस शुरू कर दी, किस नियमों के तहत चालू की और क्या-क्या प्रावधान के तहत चालू की। अगर निलंबित कर दी गई तो फिर दोबारा शुरू क्यों किया गया? किस नियम के तहत ऐसा किया।

जवाब में गोदारा ने कहा कि अभी 27 दुकान अटैच की गई है। मंत्री ने कहा कि राजस्थान में 505 समितियां का गठन हो चुका है। जयपुर जिले में आवंटन सलाहकार समितियां का गठन नहीं होने की वजह से यह अटका हुआ है। जैसे ही यह हो जाएगा, हम कर देंगे। मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में यह समितियां नहीं बनी। इसके चलते यह काम नहीं हुआ। इस दौरान सदन में हंगामा हुआ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें