गाय को राज्यमाता दर्जा और गाय का सिर कटने पर सदन में हंगामा, सदन 3 बार स्थगित

विधायक ने कहा कि मेरे प्रश्न का जवाब नहीं आया

गाय को राज्यमाता दर्जा और गाय का सिर कटने पर सदन में हंगामा, सदन 3 बार स्थगित

जयपुर विधानसभा में गाय को राज्य माता का दर्जा देने और जयपुर में गाय का सिर काटने के मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी को थाने से छोड़ा गया। सदन में पोस्टर लहराए गए और तीखी नारेबाजी हुई। लगातार विवाद के कारण कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गाय को राज्यमाता का दर्जा देने और जयपुर में गाय का सिर काटकर लटकाने के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। लगातार हँगामेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही 3 बार स्थगित करनी पड़ी।

प्रश्नकाल में प्रदेश में गाय को राज्य माता का दर्जा देने को लेकर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने प्रश्न पूछा है कि गाय को राज्य माता का दर्जा दिया जाएगा या नहीं। सरकार की क्या मंशा है। इस पर मंत्री जोराराम कुमावत ने गाय के संरक्षण के लिए कराए गए कार्यों की जानकारी दी। जिस पर विधायक ने कहा कि मेरे प्रश्न का जवाब नहीं आया। महाराष्ट्र और एमपी में गौ माता का दर्जा दिया गया है। इस पर सरकार क्या विचार रखती है इस पर मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में जो दर्जा दिया गया है उसको दिखाएंगे। विधायक बाल मुकुंद आचार्य ने कहा कि जयपुर में कई तरह की घटना हो रही है प्रदेश में भी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पिछले सप्ताह गाय के बछड़े का सिर काटा गया और फिर कुछ लोगों को थाने से छुड़ा गया उसमें बीजेपी के किसी नेता का नाम सामने आया। विधायक ने थाने से उसे छुड़वाया। इस पर सरकार क्या एक्शन ले रही है। एक विधायक इस मामले में आरोपी को बचा रहे हैं। वह बीजेपी का कार्यकर्ता होने की बात भी जूली ने कही। इस पर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा सदन में बिफर गए। उन्होंने कहा कि आप मेरा नाम ले रहे हैं। अगर इसमें कोई मेरा आदमी शामिल हुआ तो मैं सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा। इस बीच विपक्ष के विधायकों ने गाय के कटे सिर के पोस्टर लहराए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि पोस्टर लहराने से ऐसा लगता है कि पहले से इस मुद्दे पर प्लानिंग थी। इस बीच स्पीकर ने गोपाल शर्मा को बैठने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने। देवनानी ने सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को भी गोपाल शर्मा को बैठाने के लिए कहा। पक्ष–विपक्ष के बीच गरमागरमी बढ़ती देख विधानसभा अध्यक्ष ने 12 बजे तक के लिए विधानसभा स्थगित की। 12 बजे कार्यवाही दुबारा शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के चलते सभापति संदीप शर्मा ने विधानसभा की कार्यवाही 12: 30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।  कार्यवाही फिर शुरू हुई तो विपक्ष के सदस्यों ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी, इस कारण सदन की कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने की असम में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने की असम में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने गुवाहाटी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। दलों...
सोना और चांदी कमजोर : चांदी 6500 रुपए और शुद्ध सोना 2600 रुपए सस्ता, जानें क्या है भाव  
आज शपथ लेंगे बांग्लादेश की नए पीएम तारिक रहमान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित करीब 1200 देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
गृह विभाग का आदेश : समादेष्टा महेन्द्र सिंह एपीओ, जोधपुर में देंगे नियमित हाजिरी
असर खबर का : भूतल जल संग्राहक की टूटी छत को अस्थायी रूप से ढ़का, टैंक से 1 लाख से अधिक की आबादी को मिलता है पेयजल
तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
विधानसभा में हंगामा जारी, छठीं बार सदन की कार्रवाई स्थगित