यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग

रॉ मटेरियल पर मंडी सेस का विरोध 

यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग

यूजर चार्ज और जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि शुल्क से मंडियां खाली हो रही हैं। संघ ने एमनेस्टी योजना, मंडी सेस विरोध, जीएसटी नियमों में राहत और कृषि व्यापार को बचाने के लिए सरकार से त्वरित निर्णय की मांग की।

जयपुर। राजस्थान की कृषि मंडियों में लागू ‘यूजर चार्ज’ और जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता ने चेतावनी दी है कि यूजर चार्ज लागू होने के बाद गैर-अधिसूचित कृषि जिंसों के व्यापारियों ने मंडियों से पलायन शुरू कर दिया है, जिससे मंडियां वीरान होने के कगार पर हैं।

बाहर पलायन कर रहा मंडी का व्यापार :

चेयरमैन बाबूलाल गुप्ता के अनुसार, यूजर चार्ज के कारण व्यापारी मंडी परिसर छोड़कर बाहर व्यापार करने को मजबूर हैं। इसका सीधा असर आम जनता और किसानों पर पड़ रहा है। मंडियों में पशु आहार, दाल, चावल, तेल और मसालों की उपलब्धता कम हो गई है। किसान जो अपनी फसल बेचकर वहीं से जरूरत का सामान खरीदते थे, अब उन्हें परेशानी हो रही है। साथ ही, शहरों में आम जनता को भी रियायती दरों पर सामान मिलना बंद हो गया है क्योंकि व्यापार अब मंडियों से बाहर शिफ्ट हो रहा है।

एमनेस्टी योजना और ब्याज माफी की मांग :

Read More खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट

वैट (VAT): बकाया वैट पर ब्याज और पेनल्टी माफ करने के लिए एमनेस्टी योजना लाई जाए।
भूखंड आवंटन: कृषि मंडियों में भूखंडों की बकाया राशि पर भी ब्याज-पेनल्टी माफी योजना शुरू हो।
स्टाम्प ड्यूटी: स्टाम्प ड्यूटी पर ब्याज माफी की राहत दी जाए।

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक, विधायकों के प्रदर्शन की सराहना की 

रॉ मटेरियल पर मंडी सेस का विरोध :

Read More PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार

राजस्थान की दाल, तेल और आटा मिलों को अपनी क्षमता के अनुसार चलाने के लिए 60-70% कच्चा माल दूसरे राज्यों से मंगाना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि जो माल दूसरे प्रांत में टैक्स चुका चुका है, उस पर राजस्थान में दोबारा मंडी सेस मांगना गलत है। रिप्स (RIPS) के तहत मिलने वाली छूट सभी तरह की खरीद पर प्रभावी होनी चाहिए, न कि केवल स्थानीय मंडी से खरीद की शर्त पर।

GST नियमों के सरलीकरण का सुझाव :

संघ ने जीएसटी (GST) और ई-इनवॉइसिंग के नियमों में बदलाव की वकालत की है:
ब्याज दर: जीएसटी में देरी पर ब्याज दर 18% से घटाकर 6% की जाए।
ई-वे बिल: ई-वे बिल की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जाए।
ई-इनवॉइस: गलती सुधारने या कैंसिल करने की समय सीमा बढ़ाकर 30 दिन की जाए।
छूट: पुराने वर्षों की 1 लाख रुपये तक की सालाना डिमांड को राइट-ऑफ (माफ) किया जाए।

व्यापारियों की अन्य प्रमुख मांगें :

सभी कृषि जिंसों पर मंडी सेस की दर एक समान (1%) की जाए।
नाम परिवर्तन शुल्क को 2.5-5% से घटाकर मात्र 50 पैसे प्रति सैकड़ा किया जाए।
किराये की दुकानों को 25% डीएलसी (DLC) दर पर मालिकाना हक दिया जाए।
व्यापार मंडलों को कार्यालय के लिए 20% डीएलसी दर पर भूमि आवंटित हो।
धनिया पर मंडी टैक्स घटाकर 50 पैसे प्रति सैकड़ा किया जाए।
सरसों और सोयाबीन की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को बीज और बिजली पर 50% सब्सिडी दी जाए।
व्यापार संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि यदि समय रहते ये कदम नहीं उठाए गए, तो प्रदेश का राजस्व और मंडी व्यवस्था दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
इजरायल रक्षा बल (IDF) ने सटीक गोलाबारी में ईरानी अर्धसैनिक बल 'बासिज' के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराने का...
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन