स्वायत्त शासन विभाग में वन्देमातरम 150 कार्यक्रम एवं स्वदेशी संकल्प का आयोजन, देशभक्ति और उत्साह के वातावरण से गूंज उठा निदेशालय परिसर

साहस और एकता की भावना का प्रतीक

स्वायत्त शासन विभाग में वन्देमातरम 150 कार्यक्रम एवं स्वदेशी संकल्प का आयोजन, देशभक्ति और उत्साह के वातावरण से गूंज उठा निदेशालय परिसर

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवमय प्रतीक एवं राष्ट्रीयता की भावना के दिव्य वाहक राष्ट्रगीत “वन्देमातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विशेष समारोह आयोजित जा रहे हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग में “वन्देमातरम 150” कार्यक्रम एवं स्वदेशी संकल्प का आयोजन निदेशालय परिसर में किया गया।

जयपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवमय प्रतीक एवं राष्ट्रीयता की भावना के दिव्य वाहक राष्ट्रगीत “वन्देमातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विशेष समारोह आयोजित जा रहे हैं। सोमवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग में “वन्देमातरम 150” कार्यक्रम एवं स्वदेशी संकल्प का आयोजन निदेशालय परिसर में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग के समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों ने प्रातः 10ः30 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम का सामूहिक गायन कर मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी उपस्थित जनों ने स्वदेशी संकल्प लिया और देश में आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर ने वन्देमातरम को राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक बताते हुए कहा कि यह गीत केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, साहस और एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी को अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। निदेशालय परिसर देशभक्ति और उत्साह के वातावरण से गूंज उठा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला