वासुदेव देवनानी ने नीट यूजी में टॉपर रहे महेश कुमार पेसवानी को दी बधाई, कहा- मेहनत, लगन और समर्पण से होती है लक्ष्य की प्राप्ति

देश भर में प्रथम रैंक प्राप्त करके संपूर्ण राज्य को गौरांवित किया

वासुदेव देवनानी ने नीट यूजी में टॉपर रहे महेश कुमार पेसवानी को दी बधाई, कहा- मेहनत, लगन और समर्पण से होती है लक्ष्य की प्राप्ति

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नीट यूजी में टॉपर रहे महेश कुमार पेसवानी को गौरवमयी सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मेहनत, लगन और समर्पण से लक्ष्य की प्राप्ति होती है

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नीट यूजी में टॉपर रहे महेश कुमार पेसवानी को गौरवमयी सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मेहनत, लगन और समर्पण से लक्ष्य की प्राप्ति होती है। देवनानी ने महेश कुमार से दूरभाष पर बातचीत की और उन्हें इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के नोहर, हनुमानगढ़ के मेधावी छात्र और अजमेर के दोहिते महेश कुमार ने नीट यूजी में देश भर में प्रथम रैंक प्राप्त करके संपूर्ण राज्य को गौरांवित किया है।

उन्होंने महेश कुमार को उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। देवनानी से दूरभाष पर महेश कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से बात करके उन्हें बहुत खुशी हुई है और जीवन में आगे चिकित्सा के क्षेत्र में वे देश की सेवा करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला