जल संसाधन विभाग ने किया फैसला : अब ऑनलाइन मिलेगी जल आवंटन की अनुमति, परिपत्र जारी

निस्तारण अधिकतम 90 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा

जल संसाधन विभाग ने किया फैसला : अब ऑनलाइन मिलेगी जल आवंटन की अनुमति, परिपत्र जारी

संबंधित अधिकारियों को इस समयसीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यदि अधिकारी समय पर रिपोर्ट नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर। उद्योगों को बांध व नहरों से जल आवंटन की अनुमति अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी। जल संसाधन विभाग ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है, जिसके तहत आवेदन राज्य सरकार के एसएसओ पोर्टल और राजनिवेश प्लेटफॉर्म पर ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होंगे।

इस प्रक्रिया के तहत आवेदनों का निस्तारण अधिकतम 90 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। संबंधित अधिकारियों को इस समयसीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यदि अधिकारी समय पर रिपोर्ट नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार का यह कदम जल आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। साथ ही इससे उद्योगों को पानी की उपलब्धता में आसानी होगी। इस नई व्यवस्था के लागू होने से उद्योगों को जल संसाधनों तक आसान और निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

Tags: water

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल