मावठ ने बढ़ाई ठिठुरन, बढ़ेगी सर्दी

घना कोहरा देखने को मिला है

मावठ ने बढ़ाई ठिठुरन, बढ़ेगी सर्दी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम और दक्षिण राजस्थान के जिलों में मौसम साफ होने लगेगा और उसके बाद घना कोहरा छा सकता है।

जयपुर। प्रदेश में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर सहित कई जिलों में मावठ का दौर जारी है। इसके चलते एक ओर जहां आमजन सर्दी में ठिठुर रहा है। इस तरह की बारिश फसलों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम और दक्षिण राजस्थान के जिलों में मौसम साफ होने लगेगा और उसके बाद घना कोहरा छा सकता है। राज्य में भी जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में सुबह से आसमान में बादल छाए और रिमझिम बारिश का दौर चला। वहीं जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभाग के जिलों में सुबह से घना कोहरा देखने को मिला है।

बारिश के साथ हुई सुबह, छाए रहे बादल
शहर में भी सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण सड़क से लेकर हवाई मार्ग तक प्रभावित नजर आया। मावठ के कारण जयपुर सहित कई जिलों में रात के तापमान में 4-6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। दिन का तापमान भी तीन से चार डिग्री कम रहा। इस बीच शेखावाटी के पिलानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में 11.9 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में भी बीती रात का तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Tags: fog

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा  सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा 
जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई। आयात पाबंदियों के चलते चांदी...
मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा
बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त