4 साल से लिव इन में रह रही महिला का गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इन दोनों के दो बेटी और एक बेटा है

4 साल से लिव इन में रह रही महिला का गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी मनीष निरवान झालाना गांव का रहने वाला है और पिछले चार साल से कविता बैरवा के साथ लिव इन में रह रहा था।

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके के झालाना इलाके में चार साल से लिव इन में रह रही महिला का गला दबाकर हत्या उसके साथ रहने वाले युवक ने ही की थी। पुलिस ने जांच कर तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मनीष निरवान झालाना गांव का रहने वाला है और पिछले चार साल से कविता बैरवा के साथ लिव इन में रह रहा था। इन दोनों के दो बेटी और एक बेटा है। मनीष 17 नवंबर की रात शराब के नशे में था। इस दौरान बच्चा चिल्लाया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी मनीष ने गुस्से में आकर कविता का गला दबा दिया। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकल गया।

आरोपी ने कविता के परिजन और पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि कविता ने विषाक्त खाया है। इसके लिए उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसकी तबियत खराब हो गई है। सूचना से पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो कविता मृत मिली। पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि कविता की मौत गला दबाने से हुई है ना कि विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है। इसके बाद आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल
इंडोनेशिया में रियाउ द्वीप प्रांत के बाटम में भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत हो गयी और 4 अन्य...
आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटिजन एफडी पेश, 80 साल से अधिक उम्र के लोग कर सकेंगे वित्तीय जरूरतों को पूरा
खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं केजरीवाल : सुधांशु
राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य : गौतम कुमार दक
डीआईपीआर निर्माण होगा सेंट्रलाइज्ड, प्रोजेक्ट्स के काम नहीं होंगे प्रभावित, समय पर होंगे पूरे
बिजली की समस्या के लिए 55 किमी दूर जाने की मजबूरी
असर खबर का - अनमोल रोमन जलसेतु का निखरेगा स्वरूप