धौलपुर लिफ्ट और कालीतीर परियोजनाओं के लिए 950 करोड़ का प्रावधान, तेजी पर कार्य

कुल 197.94 करोड़ रुपए व्यय कर 30 प्रतिशत वित्तीय प्रगति प्राप्त की

धौलपुर लिफ्ट और कालीतीर परियोजनाओं के लिए 950 करोड़ का प्रावधान, तेजी पर कार्य
इस योजना में अब तक 171 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं, जबकि कुल 197.94 करोड़ रुपए व्यय कर 30 प्रतिशत वित्तीय प्रगति प्राप्त की गई है।

जयपुर। राज्य सरकार ने धौलपुर जिले की दो प्रमुख जल परियोजनाओं- धौलपुर लिफ्ट परियोजना और कालीतीर परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए 950 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार कालीतीर परियोजना के टेंडर 11 जनवरी 2023 को जारी किए गए थे और 15 मई 2023 को 642.88 करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी हुए। इस योजना में अब तक 171 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं, जबकि कुल 197.94 करोड़ रुपए व्यय कर 30 प्रतिशत वित्तीय प्रगति प्राप्त की गई है।

हालांकि, भौतिक कार्य वन्यजीव और वन विभाग की स्वीकृति के बाद ही शुरू किया जाएगा। परियोजना को 24 नवम्बर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, धौलपुर लिफ्ट परियोजना में कुल 834 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित थे, जिनमें से 534 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। यह परियोजना इस वर्ष के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। इन दोनों परियोजनाओं से जिले में जल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Tags: work

Post Comment

Comment List

Latest News

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...
पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा