विश्व स्तनपान सप्ताह : स्तनपान को प्रोत्साहन दिया जाएगा- इन्वेस्ट इन द फ्यूचर पर विभिन्न जागरुकता गतिविधियां आयोजित

स्तनपान मां और शिशु दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण

विश्व स्तनपान सप्ताह : स्तनपान को प्रोत्साहन दिया जाएगा- इन्वेस्ट इन द फ्यूचर पर विभिन्न जागरुकता गतिविधियां आयोजित

स्तनपान सप्ताह के दौरान की जाने वाली समस्त गतिविधियों की सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जयपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाल मृत्युदर को कम करने, पोषण में सुधार व शिशु के विकास को बढाने तथा मां के दूध के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 1 से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष के लिए निर्धारित थीम इन्वेस्ट इन ब्रेस्ट फीडिंग, इन्वेस्ट इन द फ्यूचर पर विभिन्न जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। प्रमुख शासन सचिव  गायत्री राठौड़ ने बताया कि स्तनपान सप्ताह ( एक से 7 अगस्त) के लिए सभी प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक राजकीय मेडिकल कॉलेज, जोन के संयुक्त निदेशक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला स्तर पर अति/उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्तनपान सप्ताह के दौरान की जाने वाली समस्त गतिविधियों की सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 निदेशक जन-स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि स्तनपान मां और शिशु दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। धात्री माताओं के लिए स्तनपान कराने हेतु सक्षम वातावरण को बढावा देने, बाल मृत्युदर को कम करने, पोषण में सुधार व शिशु के विकास को बढाने में स्तनपान की भूमिका पर जोर देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच है। इस दौरान सार्वजनिक एवं निजी दोनों संस्थानों के स्टेकहोल्डर्स के क्षमता वर्धन और भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्तनपान एवं नवजात शिशु एवं शिशु आहार को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- प्रदेश की साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए प्रतिबद्ध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- प्रदेश की साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए प्रतिबद्ध
भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत की संस्कृति और साहित्य अद्वितीय। जहां वृक्षों, पहाड़ों और नदियों तक को पूजनीय माना...
राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन