आर्मी कैंट में हवलदार ने की आत्महत्या, सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव भेजी पार्थिव देह

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी

आर्मी कैंट में हवलदार ने की आत्महत्या, सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव भेजी पार्थिव देह

राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन में सेना के एक हवलदार के सुसाइड करने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान तमिलनाडु निवासी रघु एस के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर सैन्य सम्मान के साथ परिजनों को सौंप दिया गया।

जैसलमेर। राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन (आर्मी कैंट) में सेना के एक हवलदार के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तमिलनाडु निवासी रघु एस (34) के रूप में हुई है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर सैन्य सम्मान के साथ परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना के एएसआई मदन सिंह ने बताया, सोमवार सुबह हवलदार रघु एस (34) पुत्र सम्पत ने कैंट परिसर में आत्महत्या कर ली थी। शव को जवाहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

सूचना मिलने पर मृतक के भाई पार्थिबन, जो कोलकाता में थे, बुधवार को जैसलमेर पहुंचे। पार्थिबन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया, उन्हें सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे यूनिट की ओर से इस दुखद घटना की जानकारी दी गई थी। परिजनों ने इस मामले में फिलहाल किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पुलिस ने शव सेना के अधिकारियों और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मोर्चरी से पार्थिव देह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ रवाना किया। हवलदार रघु का शव उनके पैतृक निवास तमिलनाडु ले जाया गया है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर