असर खबर का- आखिरकार शुरू हो गई सोनोग्राफी मशीन, अब मरीजों को मिलेगी राहत

खानपुर में 2 साल से बंद पड़ी थी सोनोग्राफी मशीन

असर खबर का- आखिरकार शुरू हो गई सोनोग्राफी मशीन, अब मरीजों को मिलेगी राहत

गांव वालों की परेशानी समाप्त हो गई उन्हें इलाज के लिए या जांच करने के लिए झालावाड़ नहीं जाना पड़ेगा।

खानपुर। खानपुर क्षेत्र में 2 साल से कमरे में बंद पड़ी सोनोग्राफी मशीन चालू कर दी गई। जानकारी अनुसार नवज्योति टीम ने खानपुर क्षेत्र में अस्पताल में बंद पड़ी सोनाग्राफी मशीन व अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर मुद्दा उठाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और सोनाग्राफी मशीन शुरू कर दी गई। अब मरीजों की जांच के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दिन सोनोग्राफी सुविधा हुई प्रारंभ पिछले 2 वर्षों से चिकित्सक के अभाव में सोनोग्राफी मशीन चालू नहीं थी जिससे क्षेत्र के लोगो को लाभ नहीं मिल रहा था, जिला मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ साजिद खान एव ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश नागर ने डॉ नरेंद्र स्वामी स्त्री एव प्रसूति रोग विशेषज्ञ की रिफ्रेशर ट्रेनिंग मेडिकल कॉलेज में करवाई गई।

क्षेत्रों के सभी गर्भवती महिलाओं को अब लाभ मिलेगा। इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने स्वास्थ्य महकमें को निर्देश दिए थे, अब सोनोग्राफी मशीन के चालू होने पर गरीब व्यक्तियों को इसका लाभ मिलेगा। खानपुर चिकित्सालय एक बहुत बड़ा चिकित्सालय है जहां पर दूर दराज के बहुत से गांव जुड़े हुए हैं। अब गांव वालों की परेशानी समाप्त हो गई उन्हें इलाज के लिए या जांच करने के लिए झालावाड़ नहीं जाना पड़ेगा।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया
सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी वृद्धि की गई। सूइट की दर 4000-4800 रुपए, एसी कमरे की 3000-3600 रुपए...
फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार
‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित : हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट