मित्र काशीराम विश्नोई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने जोधपुर पहुंचे गहलोत

तिलवासनी और पीपड़ में शोक संवेदना प्रकट की 

 मित्र काशीराम विश्नोई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने जोधपुर पहुंचे गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर पहुंचे। वे सीधे एयरपोर्ट से जिले के पीपाड़ व तिलवासनी गए। वे तिलवासनी में अपने पुराने मित्र काशीराम विश्नोई के निधन पर उनके यहां शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे।

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर पहुंचे। वे सीधे एयरपोर्ट से  जिले के पीपाड़ व तिलवासनी गए। वे तिलवासनी में अपने पुराने मित्र काशीराम विश्नोई के निधन पर उनके यहां शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। पीपाड़ में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ शर्मा के पिता वल्लभ शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि दी। आज उनका जोधपुर शहर आने का कार्यक्रम नहीं है। गहलोत हेलिकॉप्टर से जयपुर से रवाना होकर साढ़े दस बजे सीधे तिलवासनी गांव पहुंचें। वे यहां काशीराम विश्नोई के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। काशीराम व गहलोत बरसों पुराने दोस्त रह चुके है। जोधपुर में गहलोत के प्रत्येक दौरे के समय काशीराम हमेशा मौजूद रहते थे। दो दिन पूर्व उनका निधन हो गया था। इसके बाद गहलोत साढ़े ग्यारह बजे पीपाड़ पहुंचें।  हेलिपेड को नहीं उतरने देने पर कार्यकर्ता हुए नाराज: यहां ग्रामीण क्षेत्र में उनके हेलीपेड को नहीं उतरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और प्रदर्शन करने लगे। बाद में जिला क लेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से समझाइश कर मामला शांत कराया। गांव वालों ने गहलोत का हाथ जोडक़र अभिवादन भी किया। गहलोत ने लोगों को हाथ जोडक़र अभिवादन स्वीकार किया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
असम के समागुड़ी में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर हुए कथित हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता...
अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
जलझूलनी एकादशी : गोनेर में पालकी में विराजेंगे लक्ष्मी जगदीश जी, नौका में होगा दो घंटे जल विहार
रामगंजमंडी में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
बूंदी नगर परिषद में उपसभापति के लिए भाजपा-कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन
सरकार ने नियम 6 में किया संशोधन : पैकेजिंग पर शाकाहारी और मांसाहारी लेबल लगाना जरूरी, मुख्य डिस्प्ले पैनल पर दिखेगा ग्रीन और रेड डॉट
महापौर की कुर्सी पर सीधी जंग : भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 25 सितंबर को होगा मतदान