भाजपा की जीत : सीएम ने संभाला प्रचार और जनसंपर्क का मोर्चा, अजेय कुमार ने संगठन की कमजोर कड़ियां मजबूत कर बूथ तक पहुंचाया नेटवर्क

चुनावी तैयारियों की शुरुआत जमीनी फीडबैक से की

भाजपा की जीत : सीएम ने संभाला प्रचार और जनसंपर्क का मोर्चा, अजेय कुमार ने संगठन की कमजोर कड़ियां मजबूत कर बूथ तक पहुंचाया नेटवर्क
चुनावी नतीजों के बाद भाजपा की जीत में मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान के साथ संगठन महामंत्री अजेय कुमार की बूथ स्तर की रणनीति को अहम बताया जा रहा। चुनाव से पहले वार्ड और बूथ स्तर से फीडबैक जुटाकर जिम्मेदारियां तय की। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा।

जयपुर। चुनावी नतीजों के बाद भाजपा की जीत के पीछे जहां मुख्यमंत्री ने प्रचार और जनसंपर्क का मोर्चा संभालकर माहौल बनाने में भूमिका निभाई, वहीं संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने का काम किया। चुनाव से पहले संगठन की स्थिति का फीडबैक लेने से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति ने पार्टी के चुनावी प्रबंधन को धार दी।

अजेय कुमार ने चुनावी तैयारियों की शुरुआत जमीनी फीडबैक से की। वार्ड स्तर पर एक-एक बूथ की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मतदाताओं से संपर्क और संगठन की कमजोर कड़ियों की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद इसी फीडबैक के आधार पर वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बूथ को बनाया चुनावी रणनीति का केंद्र :

भाजपा की चुनावी रणनीति में बूथ प्रबंधन को सबसे महत्वपूर्ण स्तर पर रखा गया। प्रत्येक बूथ की स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की गई। जिन क्षेत्रों में संगठन अपेक्षाकृत कमजोर था, वहां अतिरिक्त सक्रियता बढ़ाई गई और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत किया गया।

Read More ईवीएम नहीं खुली तो फिर लगी वोटों की कतार, चार वार्डों में पुनर्मतदान में मतदाताओं में उत्साह

मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर लगातार संपर्क के जरिए बूथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा गया। मतदाताओं से संपर्क, स्थानीय मुद्दों की जानकारी और मतदान के दिन की व्यवस्थाओं तक में बूथ स्तर की टीमों को जिम्मेदारी दी गई।

Read More रीको : राजस्थान में तीन निजी औद्योगिक पार्क के लिए 552 एकड़ भूमि होगी आवंटित

पहले फीडबैक, फिर जिम्मेदारी :

Read More राज्य सरकार बताए कि ई-सिगरेट बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट

संगठन महामंत्री की रणनीति में एक खास बात यह रही कि जिम्मेदारियां केवल संगठनात्मक पद के आधार पर नहीं, बल्कि जमीनी स्थिति के फीडबैक के आधार पर तय की गईं। किस इलाके में कौन सा मुद्दा प्रभावी है, कहां कार्यकर्ताओं की सक्रियता कम है और किन बूथों पर अतिरिक्त समन्वय की जरूरत है।

इसी फीडबैक के आधार पर वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई। चुनाव के दौरान भी बूथ स्तर से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर रणनीति में आवश्यक बदलाव किए गए।

मुख्यमंत्री ने संभाला प्रचार, संगठन ने संभाला बूथ :

चुनाव अभियान में मुख्यमंत्री की भूमिका मुख्य रूप से प्रचार, जनसभाओं और जनसंपर्क के मोर्चे पर दिखाई दी। दूसरी ओर संगठन स्तर पर अजेय कुमार की जिम्मेदारी चुनावी अभियान को बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रही। इस तरह भाजपा के चुनावी प्रबंधन में राजनीतिक नेतृत्व और संगठन के बीच अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियों का समन्वय देखने को मिला।

चुनाव के दौरान मतदाता संपर्क से लेकर बूथ प्रबंधन तक स्थानीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने पर जोर रहा। वार्ड से लेकर बूथ तक जुटाई गई जानकारी का इस्तेमाल स्थानीय रणनीति तैयार करने में किया गया।

कमजोर कड़ियों पर लगातार नजर :

संगठन की कमजोर कड़ियों को चिह्नित कर उन्हें मजबूत करना अजेय कुमार की चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा रहा। जहां कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की कमी थी, वहां संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सक्रिय किया गया। वहीं निष्क्रिय बूथों पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया गया।

नतीजों के बाद भाजपा की चुनावी सफलता को लेकर संगठन के भीतर बूथ प्रबंधन और जमीनी फीडबैक की रणनीति को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक नेतृत्व के प्रचार अभियान के साथ संगठन की बूथ स्तर तक सक्रियता ने चुनावी प्रबंधन को एक साथ दो मोर्चों पर संचालित किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

रामगंजमंडी में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत रामगंजमंडी में नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सामरिया गोवर्धननाथ मंदिर तक दंडवत पहुंचे।
बूंदी नगर परिषद में उपसभापति के लिए भाजपा-कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन
सरकार ने नियम 6 में किया संशोधन : पैकेजिंग पर शाकाहारी और मांसाहारी लेबल लगाना जरूरी, मुख्य डिस्प्ले पैनल पर दिखेगा ग्रीन और रेड डॉट
महापौर की कुर्सी पर सीधी जंग : भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 25 सितंबर को होगा मतदान
टीबी मुक्त भारत अभियान में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश के सभी 361 ब्लॉकों में गठित हुई टीबी मुक्त भारत टीमें
इटावा पालिका उपाध्यक्ष के लिए भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
एचपीवी और एमआर टीकाकरण अभियान, 30 सितम्बर तक 80 प्रतिशत और 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश