नगर निगम चुनाव : प्रदेशाध्यक्ष ने घर-घर जनसंपर्क किया, झोटवाड़ा में रोड शो

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाने को तैयार जनता : राठौड़

नगर निगम चुनाव : प्रदेशाध्यक्ष ने घर-घर जनसंपर्क किया, झोटवाड़ा में रोड शो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। परकोटे के वार्ड 108, 110 और 111 में घर-घर जाकर जनसंपर्क और विकास के रोडमैप पर संवाद। शाम को झोटवाड़ा के वार्ड 35 में विमल कटियार के समर्थन में रोड शो।

जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर नगर निगम चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में फील्ड में उतरे। उन्होंने दिन में जयपुर शहर परकोटे के तीन वार्डों 108 में मीनाक्षी पारीक, 110 में ज्योति खंडेलवाल और 111 वार्ड में संजय जायसवाल के साथ उनके वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आमजन से सरकार के कामों को लेकर संवाद किया। आगामी निगम चुनावों में भाजपा का बोर्ड बनने पर उन्होंने विकास के रोडमैप पर आमजन से चर्चा की। उनकी समस्या भी सुनी। इसके बाद शाम को झोटवाड़ा के वार्ड 35 में गए। यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार विमल कटियार के पक्ष में रोड शो किया।

रोड शो धावास रोड से रजनी विकास तक हुआ। इस दौरान उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी उनके साथ रहे। इसके बाद वे देर शाम फिर से परकोटे में वार्ड 137 में भाजपा उम्मीदवार विमल अग्रवाल के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत की ओर बढ़ रही है। जनता प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने को तैयार है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं
अजमेर में दैनिक नवज्योति के टीचर्स डे एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिक्षकों की भूमिका...
मुख्यमंत्री ने अलवर-भरतपुर में रोड से दिया भाजपा को मजबूत करने का संदेश, कहा- कांग्रेस ने हमेशा झूठ-लूट की राजनीति की
भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी
आलू सस्ता, फिर भी किसान बेहाल : प्याज महंगा, तो रसोई का बजट बिगड़ा
यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026: सीएम योगी का दावा, लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को मिलेगी गति
पेड़ के नीचे छिपा रखा था नशे का जखीरा, एएनटीएफ ने खोदकर निकाली 8.202 किलो अफीम
अतिक्रमण हटाकर 16 नवंबर तक पेश करें पालना रिपोर्ट : हाईकोर्ट