तप धर्म वधामणा उत्सव का शुभारंभ, 8 अप्रैल को निकलेगा भव्य वरघोड़ा

नव्वाणु प्रकारी पूजा तथा सायंकाल संध्या भक्ति का आयोजन

तप धर्म वधामणा उत्सव का शुभारंभ, 8 अप्रैल को निकलेगा भव्य वरघोड़ा

शहर में जैन समाज का प्रमुख धार्मिक आयोजन तप धर्म वधामणा उत्सव से क्रिया भवन में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू। उत्सव का शुभारंभ नव्वाणु प्रकारी पूजा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर तप, संयम और साधना का पुण्य लाभ।

जोधपुर। शहर में जैन समाज का प्रमुख धार्मिक आयोजन तप धर्म वधामणा उत्सव मंगलवार से क्रिया भवन में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुआ। उत्सव का शुभारंभ नव्वाणु प्रकारी पूजा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर तप, संयम और साधना का पुण्य लाभ लिया। यह आयोजन साध्वी क्षीणमोहाश्री की 64वीं एवं साध्वी अध्यात्मश्री की 99वीं वर्धमान ओली पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। साथ ही उपधान तप आराधक पीयूष प्रेम सागर विनायकिया की प्रथम उपधान तप पूर्णाहुति भी इस अवसर पर सम्पन्न हो रही है। संघ के दीपक जैन एवं महावीर विनायकिया ने बताया कि लुबाजी परिवार एवं विनायकिया परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में आचार्य तपोरत्नसूरी म.सा. के शिष्यरत्न गणिवर्य मुनि विश्वरत्नविजय, ऋषिमरत्नविजय एवं साधु-साध्वीवृंद के सानिध्य में विविध धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं।

प्रातःकाल पाली मंडल द्वारा नव्वाणु प्रकारी पूजा तथा सायंकाल संध्या भक्ति का आयोजन किया गया। उपधान तप के अंतर्गत आराधक द्वारा 47 दिनों तक कठोर संयम का पालन करते हुए एक दिन उपवास एवं एक दिन आयम्बिल की तप साधना की गई, जो जैन परंपरा में अत्यंत कठिन और अनुशासित साधना मानी जाती है। उत्सव के तहत 8 अप्रैल को प्रातः 9 बजे रावतों का वास स्थित विनायकिया भवन से ओली आराधक साध्वीवृंद एवं उपधान तप आराधक पीयूष विनायकिया का भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। यह वरघोड़ा शहर के भीतरी क्षेत्र से होते हुए क्रिया भवन पहुंचेगा, जहां अक्षत एवं गहूंली से तप धर्म वधामणा कर स्वागत किया जाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होटल प्रबंधन संस्थान, जयपुर में स्वर्ण जयंती समारोह, पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ होंगी मुख्य अतिथि होटल प्रबंधन संस्थान, जयपुर में स्वर्ण जयंती समारोह, पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ होंगी मुख्य अतिथि
बनीपार्क स्थित IHM जयपुर बुधवार को अपना स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव 'उत्कर्ष' मनाएगा। प्राचार्या निमिषा सेठ के अनुसार, मुख्य अतिथि रुकमणी...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण की मतदाता सूची फ्रीज; न्यायाधिकरण की पहुंच अभी भी अनिश्चित, 23 और 29 अप्रैल को होंगे मतदान
एरिया डोमिनेशन अभियान : 6 ठिकानों पर दबिश देकर 38 संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
केरल भाजपा ने की श्रमिक कल्याण कोष से 2,899 करोड़ रुपये के डायवर्जन के जांच की मांग, औद्योगिक विकास के दावों पर उठाए सवाल
जवाहर सर्किल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
रोडवेज कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन : समस्याओं के समाधान को लेकर उठाई आवाज, 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
ट्रंप की चेतावनी के मद्देनजर इजरायल की ईरानी जनता को चेतावनी : ट्रेनों से न करें यात्रा, रेलवे लाइनों से दूर रहने का आग्रह