रिटायर्ड कर्नल की लापरवाही ने ली बेकरी संचालक की जान

देर रात शिकारगढ़ एरिया में बाइक सवार की मौके पर ही मौत, दो बार कर्नल की कार हो चुकी है सीज

रिटायर्ड कर्नल की लापरवाही ने ली बेकरी संचालक की जान

शहर के निकट शिकारगढ़ एरिया में देर रात को कार सवार रिटायर्ड कर्नल की लापरवाही ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की तत्काल मौत हो गई। कर्नल गाड़ी मौके पर छोड़ कर भाग गया

जोधपुर। शहर के निकट शिकारगढ़ एरिया में देर रात को कार सवार रिटायर्ड कर्नल की लापरवाही ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की तत्काल मौत हो गई। कर्नल गाड़ी मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश की मगर वो हाथ नहीं लगा। मृतक बेकरी की दुकान चलाता था और दुकान ड्योढी कर अपने घर लौट रहा था। मृतक के परिवार में पत्नी और चार साल का बेटा बताया जाता है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शव का आज सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया।

थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि आशापूर्णा नैनों मैक्स शिकारगढ़ एरिया में रहने वाला दुर्जनसिंह पुत्र भंवर सिंह शिकारगढ़ एरिया में ही अपनी एक बेकरी की दुकान संचालित करता था। वह सोमवार की देर रात अपनी दुकान ड्योढी कर घर की तरफ लौट रहा था। तब एक कार चालक ने तेज एवं लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे बाद में राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। मगर उसे डॉक्टर ने मृत बता दिया। कार चालक की पहचान रिटायर्ड कर्नल पंकज कुमार सिंह की रूप में की गई है। कर्नल द्वारा गाड़ी को तेजी से चलाने को लेकर दो बार उसकी कार को सीज किया जा चुका है। मगर इस बार तीसरी बार में उसने बाइक सवार की जान ले ली।

थानाधिकारी शैफाली सांखला ने बताया कि दुर्घटनाकारित करने वाला रिटायर्ड कर्नल हाथ नहीं लगा है, कार जब्त कर थाने लाया गया है। मृतक दुर्जन सिंह के पत्नी और चार साल का बेटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को आज कार्रवाई क र परिजन के सुपुर्द कर दिया। रिटायर्ड कर्नल भी आशापूर्णा नैनों मैक्स में ही रहता है। अग्रिम अनुसंधान किया रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई