लॉरेन्स के साथी मांगीलाल को पकड़ नहीं पाई पुलिस

गांव की लड़की की शादी कराई, वीडियो जारी कर कहा धन्यवाद

लॉरेन्स के साथी मांगीलाल को पकड़ नहीं पाई पुलिस
जोधपुर का एक हार्डकोर क्रिमिनल व गैंगस्टर लॉरेन्स का साथी मांगीलाल नोखड़ा पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर हाथ से निकल गया। मांगीलाल को राजस्थान में लॉरेंस का दायां हाथ समझा जाता है। हार्डकोर क्रिमिनल मांगीलाल को पुलिस तलाश रही है

जोधपुर। जोधपुर का एक हार्डकोर क्रिमिनल व गैंगस्टर लॉरेन्स का साथी मांगीलाल नोखड़ा पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर हाथ से निकल गया। मांगीलाल को राजस्थान में लॉरेंस का दायां हाथ समझा जाता है। हार्डकोर क्रिमिनल मांगीलाल को पुलिस तलाश रही है।

रविवार को मांगी लाल ने अपने गांव नोखड़ा भाटियान की एक लड़की की शादी अपने खर्चे पर करवाई। समारोह में सैकड़ों लोगों के लिए भोज का आयोजन किया। शादी के कार्ड पर विशेष अनुरोध भी मांगीलाल नोखड़ा की तरफ से था। इसके बावजूद पुलिस समारोह में देर से पहुंची, तब तक मांगीलाल सारे काम निपटा कर फरार हो चुका था। इसके बाद मांगीलाल ने शादी समारोह में सहयोग करने वालों का आभार जताते हुए वीडियो भी जारी किया।

हार्डकोर क्रिमिनल मांगीलाल नोखड़ा कई साल जेल में रहने के बाद 5 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पंजाब में मुसेवाला की हत्या के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा। पुलिस ने 9 जून को जोधपुर में उसके घर दबिश दी थी। इसके अगले दिन मांगीलाल एम्स के सामने एक कैफे का फीता काटकर उद्घाटन कर गया।

अपने गांव नोखड़ा भाटियान निवासी जसाराम पंचारिया की बेटी चंदू की शादी का पूरा खर्च मांगीलाल ने ही उठाया। रविवार रात गांव में बारात पहुंची और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच शादी की रस्में पूरी की गई। पूरे समारोह का मुख्य व्यवस्थापक मांगीलाल ही रहा। उसकी गैंग के अन्य सदस्यों ने बारातियों का शाही अंदाज में स्वागत किया। मारवाड़ी परम्परा के अनुसार अगले दिन विदाई से पहले सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में ढाई से तीन हजार लोग पहुंचे। सादे वस्त्रों में पुलिस की एक टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक सभा का समापन हो चुका था। मांगीलाल सारे कामकाज निपटा कर वहां से निकल चुका था।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में खरीदी गई 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों का विभिन्न डिपो में आवंटन।...
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन