राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी : इस बार भी नतीजों में महिलाओं का दबदबा, कुल 28 महिला बनीं जज
राहुल ने पात्रता हासिल करते ही यह इतिहास रच दिया
राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। कुल 44 पदों पर रिजल्ट जारी किया गया है। इस बार भी नतीजों में महिलाओं का दबदबा रहा, कुल 28 महिला जज बनी हैं। मेरिट लिस्ट के टॉप फाइव स्थानों पर महिलाओं ने जगह बनाई है, जबकि टॉप 10 में सिर्फ एक पुरुष है।
जोधपुर। राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। कुल 44 पदों पर रिजल्ट जारी किया गया है। इस बार भी नतीजों में महिलाओं का दबदबा रहा, कुल 28 महिला जज बनी हैं। मेरिट लिस्ट के टॉप फाइव स्थानों पर महिलाओं ने जगह बनाई है, जबकि टॉप 10 में सिर्फ एक पुरुष है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मधुलिका यादव ने 205.5 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। वहीं प्रज्ञा गांधी 204 अंकों के साथ दूसरे और अंबिका राठौड़ 196 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉपर मधुलिका यादव ने कहा कि मैं पहले अटेम्प्ट में प्री भी क्लियर नहीं कर पाई थी, लेकिन दूसरे प्रयास में टॉप किया। राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस में यह मेरा दूसरा अटेम्प्ट था। मघुलिका के पिता चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में जज रहे हैं।
सबसे युवा जज की उम्र 21 वर्ष
रिजल्ट की सबसे बड़ी खोज राहुल बंसीवाल रैंक 31 हैं। राहुल की जन्मतिथि 28 सितंबर 2004 है। रिजल्ट के दिन उनकी उम्र मात्र 21 साल 3 महीने है। न्यायिक सेवा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होती है, यानी राहुल ने पात्रता हासिल करते ही यह इतिहास रच दिया है।

Comment List