Salman Deer Hunting Episode : सलमान मंदिर पर आकर शपथ लेकर मांगे माफी

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया का बयान सामने आया है

Salman Deer Hunting Episode : सलमान मंदिर पर आकर शपथ लेकर मांगे माफी

सोमीअली द्वारा माफी मांगने को लेकर बूड़िया ने आपत्ति जताते हुए बूड़िया ने कहा कि यदि सलमान खुद प्रस्ताव लाकर माफी मांगता है कि तो समाज अपने नियमों के अनुसार माफ कर सकता है।

जोधपुर। जोधपुर के वर्ष 1998 से बहुचर्चित सलमान हिरण शिकार मामले में आरोपी सलमान खान की दोस्त सोमीअली द्वारा बिश्नोई समाज से माफी मांगने के बाद अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 27 साल पुराने मामले में बिश्नोई समाज सलमान खान को माफ कर सकता है बशर्तें वह मंदिर पर आकर शपथ लेकर माफी मांगे। वह पर्यावरण एव वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर शपथ लेगा तो विश्रोई समाज उसे माफी भी कर सकता है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्धजन आपस में बैठकर यह निर्णय ले सकते है कि सलमान को माफ किया जा सकता है या नहीं। अगर सलमान खान मंदिर में आकर खुद माफी मांग तो बात बनेगी। सोमीअली के माफी मायने नहीं रखती है, इससे पहले भी सार्वजनिक माफी मांगी गई थी।
बूड़िया ने कहा कि बिश्नोई समाज अपने 29 नियमों के तहत उन्हें माफी दे सकता है। गलती करने पर क्षमा का भी प्रावधान है। सोमीअली द्वारा माफी मांगने को लेकर बूड़िया ने आपत्ति जताते हुए बूड़िया ने कहा कि यदि सलमान खुद प्रस्ताव लाकर माफी मांगता है कि तो समाज अपने नियमों के अनुसार माफ कर सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र