जोधपुर में नमाज के बाद फिर तनाव

28 में से 10 थाना क्षेत्र में लगाया कफ्र्यू आधे शहर में शांति

जोधपुर में नमाज के बाद फिर तनाव

झंडा लगाने को लेकर यह विवाद आरंभ हुआ था, जोकि बाद में पूर्णतया तनाव में बदल गया। पुलिस रात को मामले को संभाली उससे पहले आज सुबह फिर से तनाव हो गया।

जोधपुर। अपणायत के शहर में सोमवार की रात को ईद से पहले भीतरी शहर में जालेारी गेट पर एक गुट द्वारा की जा रही सजावट के बाद तनाव आंरभ हुआ। झंडा लगाने को लेकर यह विवाद आरंभ हुआ था, जोकि बाद में पूर्णतया तनाव में बदल गया। पुलिस रात को मामले को संभाली उससे पहले आज सुबह फिर से तनाव हो गया।  मंगलवार की सुबह ईद की नमाज के बाद जालोरी गेट सर्किल पर फिर से तनाव हुआ। ध्वज हटाने की बात को लेकर दो गुटों में फिर से तनाव व्याप्त हो गया। हालांकि भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। मगर उसके बावजूद महानगर के आधे शहर में पूर्णत: शांति व्याप्त है तो भीतरी शहर अशांत हो रखा है। आज सुबह नमाज के बढ़े तनाव से पुलिस के लिए स्थिति को दुबारा नियंत्रित करना मुशि£ हो गया। दर्जनों गाडिय़ों के शीशे फोड़ दिए गए तो कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए।

कबूतरों चौक से लेकर भीतर सुनारों का बास तक में तनाव रहा। इधर दोपहर में तनाव के बीच पुलिस आयुक्तालय की तरफ से शहर के जिला पूर्व और पश्चिम के पांच पांच थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया गया। कमिश्नरेट मेें 28 थाने है। दोपहर में मुख्यमंत्री ने मौखिक बयान दिया कि गृह राज्यमंत्री राजेद्र यादव और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवासिंह घुमरिया तत्काल जोधपुर जाएं और वहां पर  पहले हालात को काबू करें। शहर में भडक़े दंगे को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई। मंत्रियों के अब अलग अलग बयान तक आने लगे है। फिलहाल जोधपुर के दस थाना क्षेत्रों में लगाए कफ्र्यू के बाद पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।  शहर का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह पुलिस छावनी बना हुआ है। जहां पर पुलिस जालोरी गेट सर्किल से लेकर बंबा मोहल्ला तक रूट मार्च में लगी है। सुबह के तनाव वाली स्थिति से लगता है कि पुलिस की ढिलाई के चलते यह हालात उत्पन्न हुए है। दोपहर में भी भीतरी शहर के कबूतरों का चौक, सुनारों का बास और घोड़ों का चौक में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। 

इंटरनेट सेवा बंद :  इधर रात को हुए तनावग्रस्त हालात के बाद अलसुबह प्रशासन की तरफ से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। सुबह जल्दी उठने वालों ने जब मोबाइल हाथ में लिया तो पता लगा कि उनकी इंटरनेट से अस्थाई आदेश तक रोकी गई है। नेट सेवा बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अग्रिम आदेश तक सेवा बंद रखी जाएगी।  दर्जनों पुलिसकर्मी चोटिल: आज सुबह ईद की नमाज के बाद जालोरी गेट सर्किल से शुरू हुए विवाद से फिर तनाव हो गया। पुलिस को इससे निपटने के लिए आंसू गैस भी छोडऩी पड़ गई। राहगीरों से बदतमीजी किए जाने के साथ उनकी गाडिय़ों के शीशे तक फोड़ दिए गए। महिलाओं से भी बदसलूकी हुई। फिलहाल भीतरी शहर में तनाव व्याप्त है।  इन थाना क्षेत्रों में लगाया कफ्र्यू : पुलिस आयुक्तालय ने आदेश कर कमिश्ररेट  के जिला पूर्व में सदर कोतवाली, सदर बाजार, उदयमंदिर, नागौरी गेट एवं खांडाफलसा जबकि जिला पश्चिम में देवनगर,  प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, सूरसागर एवं सरदारपुरा में कफ्र्यू लगाया गया है।  गृह राज्यमंत्री यादव और घुमरिया दोपहर बाद आएंगे:  शहर में बिगड़े हालात का जायजा और स्थिति को संभालने के लिए गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवासिंह घुमरिया आदि हैलीकाफ्टर से जोधपुर पहुंचेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका