मानवता की अनूठी मिसाल पेश : ग्रीन कॉरिडोर बना कर किडनी जयपुर भेजी, श्रमिक अनेसिंह दुनिया छोड़ने से पहले तीन लोगों को दे गया नव जीवन

प्राप्त अंगों को तीन रोगियों को आवंटित किया गया

मानवता की अनूठी मिसाल पेश : ग्रीन कॉरिडोर बना कर किडनी जयपुर भेजी, श्रमिक अनेसिंह दुनिया छोड़ने से पहले तीन लोगों को दे गया नव जीवन

एम्स जोधपुर में वर्ष 2026 के पहले अंगदान कैडेवरिक डोनेशन को चिह्नित कर पाली जिले के 58 वर्षीय श्रमिक अनेसिंह के परिवार ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। उनके निधन के बाद परिवार ने अंगदान का नेक फैसला लिया, जिससे गंभीर रूप से बीमार तीन रोगियों को नया जीवन मिला।

जोधपुर। एम्स जोधपुर में वर्ष 2026 के पहले अंगदान कैडेवरिक डोनेशन को चिह्नित कर पाली जिले के 58 वर्षीय श्रमिक अनेसिंह के परिवार ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। उनके निधन के बाद परिवार ने अंगदान का नेक फैसला लिया, जिससे गंभीर रूप से बीमार तीन रोगियों को नया जीवन मिला है। पाली जिले के जोजावर, खोखराद्ध निवासी अने सिंह को बेहोशी की हालत में गत 19 जनवरी को एम्स के आपातकालीन विभाग में लाया गया। न्यूरो लॉजिकल जांच में ब्रेनस्टेम रिफ्लेक्सिस की अनुपस्थिति पाई गई। इसके बाद मेडिकल बोर्ड की ओर से उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। विस्तृत चर्चा और भावनात्मक सहयोग के बाद परिवार ने अंगदान के लिए सहमति दी और अपने दुख को दूसरों के लिए जीवन रक्षक उपहार में बदलने का साहसिक विकल्प चुना।

अंग आवंटन और ग्रीन कॉरिडोर
 प्राप्त अंगों को तीन रोगियों को आवंटित किया गया। एक किडनी और लीवर को एम्स जोधपुर में रखा गया और मरीजों में सफ लतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया। एक किडनी एसएमएस अस्पताल जयपुर के एक मरीज को आवंटित की गई। अंग के त्वरित और सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए जोधपुर ट्रैफि क पुलिस और प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया, जिसमें सभी नैतिक और कानूनी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

एम्स में हुआ 11वां अंगदान
यह दान एम्स जोधपुर में 11वां सफ ल कैडेवरिक अंगदान है। यह 2026 के लिए एक आशाजनक शुरुआत है, जो पश्चिमी राजस्थान में अंगदान जागरूकता और उन्नत प्रत्यारोपण सेवाएं प्रदान करने के संस्थान के संकल्प को और मजबूत करता है। ये प्रक्रियाएं जो अक्सर आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के तहत की जाती हैं, उन मरीजों पर वित्तीय बोझ को काफी कम करती हैं जिन्हें पहले इलाज के लिए दूर के शहरों में जाना पड़ता था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह