जलदाय विभाग का लीकेज ठीक करना आमजन को पड़ रहा भारी

दुरुस्ती के बाद औपचारिक रूप से मिट्टी से ढक कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते है

जलदाय विभाग का लीकेज ठीक करना आमजन को पड़ रहा भारी

जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते लीकेज ठीक करने के लिए मुख्य मार्गों पर खोदे गए गड्ढे आवागमन करने वाले वाहनों व राहगीरों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बने हुये है, अनेक बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है।

बाड़ी। जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते लीकेज ठीक करने के लिए मुख्य मार्गों पर खोदे गए गड्ढे आवागमन करने वाले वाहनों व राहगीरों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बने हुये है, अनेक बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है। नगर में वर्षो पुरानी डली पेयजल पाइप लाइन जर्जर अवस्था में होने से जगह जगह लीकेज की समस्या उत्पन्न हो रही है, इन लीकेजो की मरम्मत करने के लिए जलदाय विभाग के कर्मचारियों द्वारा गड्ढे खोदे जाते है, जिनको दुरुस्ती के बाद औपचारिक रूप से मिट्टी से ढक कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते है, लेकिन एक, दो दिन बाद गड्ढे में मिट्टी के धंसने से फिर वही गड्डा हो जाता है, जिसके कारण आवागमन करने वाले वाहन व राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होते है

ऐसे ही नगर की कांसोटि खेडा पुलिया के पास मुख्य सड़क पर गड्डा बना हुआ है, जिसको जलदाय विभाग दो बार औपचारिक रूप से ढककर लीपापोती कर गया है, लेकिन बावजूद इसके वह गड्डा ज्यो की त्यों बना हुआ है, पक्की सड़क व व्यस्ततम मार्ग होने के कारण आये दिन वाहन क्षतिग्रस्त व राहगीर इस गड्ढे से चोटिल होते हैं। ऐसे ही मास्टर कॉलोनी, शास्त्री नगर की मुख्य सड़क पर लीकेज मरम्मत कार्य के बाद गड्डा बना हुआ है, जिसमे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं आए दिन चोटिल होती है, जिसको लेकर आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर ही इस गड्ढे में श्रम करके इसको दुरुस्त किया। कॉलोनीवासी गिरीश शर्मा व गंगादत्त पचोरी ने बताया कि लीकेजो की मरम्मत करने के लिए पक्की सड़क को खोदा जाता है, लेकिन मरम्मत होने के बाद उस गड्ढे को पक्के तौर पर भरा नहीं जाता है। सिर्फ मिट्टी डालकर औपचारिकता निभाई जाती है जो धंसने के बाद फिर गड्ढे में तब्दील हो जाती है।
 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग