पाक सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 7 सैनिकों की मौत

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा, 90 को मारा

पाक सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 7 सैनिकों की मौत

ट्रेन हाइजैकिंग के 5 दिन बाद ही बलूच आर्मी ने रविवार को पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर हमला कर दिया

इस्लामाबाद। ट्रेन हाइजैकिंग के 5 दिन बाद ही बलूच आर्मी ने रविवार को पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर हमला कर दिया। पाक सेना ने सात सैनिकों की मौत और 21 घायल बताएं हैं। जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है। हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हमला हुआ। इस हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं। सेना का काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था। इस काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे, जिन पर हमला किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आईईडी से लदे हुए वाहन की सेना के काफिले की एक बस से टक्कर हो गई। यह आत्मघाती हमला था। नोशकी स्टेशन के एसएचओ जफुरुल्लाह सुलेमानी ने बताया कि शुरूआती रिपोर्ट से पता चला है कि ये आत्मघाती हमला था। घटनास्थल से मिले सबूतों से पता चला है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन की टक्कर जानबूझकर सेना के काफिले की गाड़ी से कर दी। उन्होंने बताया कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने हमले की निंदा करते हुए मारे गए सैनिकों की मौत पर शोक जताया है। बीएलए ने बयान जारी कर कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी ली। बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला किया। इस काफिले में सेना की आठ बसें थी। इनमें से एक बस विस्फोट में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले के तुरंत बाद बीएलए की फतेह स्क्ववैड ने सेना की दूसरी बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सेना के सभी सैनिकों को मार गिराया। इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 90 हुई है।

 

Tags:   pak army

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त