वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद पढ़ाने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

पांच-पांच लाख रुपए लेकर पढ़वाया था आरोपियों ने पेपर

वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद पढ़ाने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

एसओजी ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद पढ़ाने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। एसओजी ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद पढ़ाने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कंवराराम (36) गुढ़ामलानी बाड़मेर, सांवलाराम बातों की ढाणी बाड़मेर और रमेश कुमार जाणी (26) भीनमाल जालौर का रहने वाला है। एसओजी इन तीनों से 20 मार्च, 2025 तक रिमाण्ड पर पूछताछ कर रही है। 

एसओजी के एएसपी भवानी शंकर ने बताया कि वन रक्षक भर्ती परीक्षा वर्ष 2020 के पेपर लीक मामले में दर्ज मुकदमे 130/2024 में इनामी बदमाश हरीश उर्फ हीराराम सारण निवासी गुढ़ामलानी को छह मार्च को इन्दौर से गिरफ्तार किया था। मुल्जिम हीराराम सारण से की गई पूछताछ के बाद 12 मार्च, 2025 को कंवराराम, सांवलाराम और रमेश को गिरफ्तार किया था। 

ऐसे पढ़ाया था पेपर :

जांच में खुलासा हुआ कि कंवराराम ने उदयपुर पुलिस लाइन के पीछे स्थित कॉलोनी में सांवलाराम के किराए के मकान पर मुख्य अभियुक्त झबराराम जाट से मोबाइल पर वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 के 13 नवम्बर, 2022 की प्रथम व द्वितीय पारियों का सॉल्वड पेपर का प्रिंट लेकर अपने हैण्डलर्स के माध्यम से अभ्यर्थियों को बुलाकर 5-5 लाख रुपए लेकर पेपर पढ़ावाया। इसी ने उदयपुर और राजसमंद परीक्षा केन्द्र के कई अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाया था। 

Read More Weather Update : शेखावाटी में सर्दी जमाव बिन्दु के नजदीक, जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन 

गर्ल फ्रेन्ड को पेपर पढ़वाया :

Read More पक्षियों और जानवरों की विशेष देखभाल शुरू : सर्दी से बचाव की खास तैयारी, पोषक एक्स्ट्रा डाइट

सांवलाराम ने खुद ने भी उदयपुर के परीक्षा केन्द्र से द्वितीय पारी की परीक्षा देने के साथ ही अपनी गर्ल फ्रेण्ड को भी पेपर पढ़ाकर द्वितीय पारी की परीक्षा दिलवाई। गिरफ्तार रमेश जाणी पूर्व में गिरफ्तार हीराराम सारण का भांजा है, जो शराब तस्करी व बायो डीजल की तस्करी का कार्य करता है। प्रकरण दर्ज होने के बाद इसके पढ़ाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन को सांवलाराम के भाई की उदयपुर स्थित मोबाइल की दुकान से लेकर जोधपुर में अपने किसी दोस्त के घर पर रखा था एवं हरीश उर्फ हीराराम की क्रेटा गाड़ी को भी लेकर गया था। 

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी : सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव

10-15 अभ्यर्थियों को पढ़ाया पेपर :

गिरफ्तार तीनों आरोपियों से की गई पूछताछ से खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 10-15 अभ्यर्थियों को राजसमंद व उदयपुर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर पेपर पढ़वाकर परीक्षा दिलवाई। परीक्षा से पूव परीक्षा केन्द्रों पर इन्होंने अभ्यर्थियों को भी छुड़वाया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा