मोदी लेक्स फ्रिडमैन के साथ दिया 3 घंटे का साक्षात्कार, मोदी ने कहा-  भारत-चीन को प्रतिस्पर्द्धा करनी चाहिए, टकराव नहीं

साक्षात्कार में बोले-ट्रम्प साहसी, नवाज शरीफ से धोखा मिला

मोदी लेक्स फ्रिडमैन के साथ दिया 3 घंटे का साक्षात्कार, मोदी ने कहा-  भारत-चीन को प्रतिस्पर्द्धा करनी चाहिए, टकराव नहीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत और चीन को प्रतिस्पर्द्धा रखनी चाहिए न कि टकराव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत और चीन को प्रतिस्पर्द्धा रखनी चाहिए न कि टकराव। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को लेक्स फ्रिडमैन के साथ 3 घंटे का साक्षात्कार दिया। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प को साहसी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को धोखेबाज बताया। कहा कि मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को आमंत्रित किया था, ताकि एक नया अध्याय शुरू कर सकूं, लेकिन शांति के हर प्रयास का सामना दुश्मनी और विश्वासघात से हुआ। पाकिस्तान के लोग शांति चाहते हैं। हम आशा करते हैं कि पाकिस्तान को एक दिन सद्बुद्धि आएगी और वह शांति का रास्ता अपनाएगा। मोदी का इंटरव्यू लेने वाले फ्रिडमैन इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर इंजीनियर और एआई रिसर्चर हैं। पाकिस्तान पर बात करते हुए मोदी बोले कि 2014 में मैं जब पहली बार पीएम पद की शपथ लेने वाला था तो पाक के पीएम नवाज शरीफ को आमंत्रित किया था। उम्मीद थी कि दोनों देश एक नया अध्याय शुरू करेंगे। हालांकि शांति के हर प्रयास का सामना दुश्मनी और विश्वासघात से हुआ। पाकिस्तान के लोग शांति चाहते हैं। वे भी संघर्ष, अशांति और निरंतर आतंक में रहने से थक गए होंगे। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी के साथ मेरी बैठक के बाद हमने सीमा पर सामान्य स्थिति की वापसी देखी है। हम 2020 से पहले के स्तर पर स्थितियों को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को स्वाभाविक रूप से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, टकराव नहीं।

बापू सदी के महान नेता : महात्मा गांधी सिर्फ 20वीं सदी नहीं हर सदी के महान नेता हैं महात्मा गांधी सिर्फ 20वीं सदी नहीं हर सदी के महान नेता हैं। मेरी ताकत मोदी नहीं, 140 करोड़ देशवासी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग