एक MRI पर 21 लाख की आबादी निर्भर

नि:शुल्क जांच शुरू करने से पूर्व नही बढ़ाए संसाधन, मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए लगती 10 दिन की वेटिंग,अब और होगी दिक्कत, सीटी स्कैन और सोनोग्राफी भी कम

एक MRI पर 21 लाख की आबादी निर्भर

राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की नि:शुल्क जांच व्यवस्था 1 अप्रैल से शुरू कर दी है, लेकिन संसाधन वही है। स्थिति ऐसी है कि मेडिकल कॉलेज में स्थित एक मात्र एमआरआई मशीन पर पूरे जिले के 21 लाख लोग निर्भर है।

कोटा। राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की नि:शुल्क जांच व्यवस्था 1 अप्रैल से शुरू कर दी है, लेकिन संसाधन वही है। स्थिति ऐसी है कि मेडिकल कॉलेज में स्थित एक मात्र एमआरआई मशीन पर पूरे जिले के 21 लाख लोग निर्भर है। क्योंकि, सरकारी क्षेत्र में यही पर एमआरआई स्थापित है। ऐसे में नि:शुल्क जांच होने पर पूरे जिले के लोग यही पर आएंगे। जबकि, यहां नि:शुल्क जांच से पूर्व ही 10 दिन तक वेटिंग रहती थी। ये वेटिंग करीब एक माह आगे बढ़ने की संभावना है। सोनोग्राफी मशीन की स्थिति भी ठीक नही है। ये भी सीमित संख्या में है। मेडिकल कॉलेज सभी अस्पतालों को मिलाकर इनकी संख्या आधा दर्जन है। यहां पर भी एक- एक सप्ताह की वेटिंग रहती थी। ये और बढ़ जाएगी। सीटी स्कैन का मामला तो और भी खराब है। इनकी संख्या भी 2 ही है। यहां पर भी परेशानी होगी। अगले एक सप्ताह में समस्या व्यापक हो जाएगी। संसाधनों के स्टाफ की भी दिक्कत होगी। ये भी अपर्याप्त है। इन कार्मिकों की संख्या भी कम है। ऐसे में दिक्कत होना स्वाभाविक है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई