भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता पर चाकू से हमला

पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने किया हमला

 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता पर चाकू से हमला

आरोपी और फरियादी के बीच पहले से ही एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं।

कोटा। कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता अब्दुल वाहिद को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने आरोपी अब्दुल सलाम को डिटेन किया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रोस केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

कैथूनीपोल थाने के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार टेलर ने बताया कि आरोपी और फरियादी के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही है। पूर्व में भी अब्दुल वाहिद के बड़े बेटे पर आरोेपी ने हमला किया था, जिसका मुकदमा किशोरपुरा थाने में दर्ज हुआ था जिसका कोर्ट में चालान पेश किया गया।  मामले में पेशी चल रही है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अब्दुल वाहिद मुल्तानी एक्टिवा से बाजार जा रहा था तभी आरोपी अब्दुल सलाम ने टक्कर मारी और गिराकर चाकू से पेट पर वार किए। आरोपी अब्दुल सलाम का कहना है कि वह कोर्ट से रिटार्यड कर्मचारी है उसके पैर में रॉड डली है। वह अपने घर जा रहा था, अब्दुल मुल्तानी  ने उसे सूरजपोल गेट के पास टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया और उसके चोट लग गई, इसके बाद स्वयं ने चाकू से पेट पर कट लगा लिए। चाकू से कोई हमला नहीं किया। उधर पुलिस ने आरोपी अब्दुल सलाम का भी मेडिकल करवाया और दोनों की रिपोर्ट पर क्रोस केस दर्ज किया। आरोपी और फरियादी के बीच पहले से ही एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 600 रुपए तेज होकर 1,62,600 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य।
इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश
भारत दौरे पर मार्को रुबियो: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, बोले-ईरान के साथ समझौता अब भी संभव, 'काफी मज़बूत' प्रस्ताव मेज़ पर 
स्कूली जीवन अंधकारमय : राज्य के 41 हजार से अधिक विद्यालयों में मरम्मत की दरकार, 153 स्कूल मंदिरों-धर्मशालाओं में संचालित
पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह