दो करोड़ की पक्षीशाला बनाई, पक्षियों की स्वीकृति नहीं आई

ऑक्सीजोन सिटी पार्क में पक्षी लाने की 5 माह बाद भी सी जेड से नहीं मिली स्वीकृति

दो करोड़ की पक्षीशाला बनाई, पक्षियों की स्वीकृति नहीं आई

पक्षीशाला में पक्षी नहीं होने से इसका आकर्षण समाप्त होता जा रहा है।

कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल आॅक्सीजोन सिटी पार्क में आकर्षण का केन्द्र पक्षी शाला तो बना दी लेकिन उसमें पक्षियों को लाने की अभी तक भी सीजेड से स्वीकृति ही नहीं मिली है। पार्क का उद्घाटन हुए 5 माह का समय हो गया। ऐसे में यहां घूमने आने वालों को खाली पक्षी शाला देखकर निराश होना पड़ रहा है। न्यास की ओर से आईएल की जमीन पर करीब 71 एकड़ में आॅक्सीजोन सिटी पार्क का निर्माण किया गया है। 100 करोड़ से अधिक की लागत से बने इस पार्क में हरियाली के साथ ही आकर्षण का केन्द्र के रूप में विशाल पक्षी शाला भी बनाई गई। यह इतनी बड़ी है कि दूर से ही नजर आ रही है। लेकिन उसमें पक्षी नहीं होने से इसका आकर्षण समाप्त होता जा रहा है।  पार्क में रोजाना हजारों की संख्या में स्थानीय लोग व बाहर से पर्यटक घूमने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में जब वे पक्षीशाला देखने जा रहे हैं तो उन्हें वहां पक्षी नजर नहीं आने पर निराश होना पड़ रहा है। 

5 माह पहले हुआ था उद्घाटन
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सिटी पार्क का उद्घाटन किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी व तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल 13 सितम्बर 2023 को पार्क का उद्घाटन किया था। पार्क का उद्घाटन हुए 5 माह से अधिक का समय हो गया। लेकिन अभी तक भी पक्षी शाला में पक्षी नहीं आए हैं। 

अंडाकार आकार में बनी है पक्षीशाला
पार्क में पक्षी शाला अंडाकार आकार में बनाई गई है। जानकारी के अनुसार पक्षी शाला की ऊंचाई 30.5 मीटर, चौड़ाई 28 मीटर और लम्बाई करीब 46.20 मीटर है। करीब 200 टन वजनी पक्षी शाला को तैयार करने में 2 करोड़ रुपए  खर्च हुए हैं। यहां देशी विदेशी पक्षियों को रखने के लिए उसी अनुरूप वातावरण देने का प्रयास किया गया है। लेकिन बिना पक्षियों के यह एक ढांचा बनकर रह गया है। 

इस तरह के पक्षियों को लाने की है योजना
न्यास अधिकारियों के अनुसार पक्षी शाला में करीब दो दर्जन से अधिक प्रजातियों के देशी विदेशी पक्षियों को लाने की योजना है। जिनमें मकाऊ पेरेट, कॉकटेल,लव बर्ल्ड, जेब्रा फिन्चेल,गोल्डन तीतर,रेनबो लेगीकोट,रंचिक  पेरेट समेत कई तरह के पक्षी शामिल हैं। 

Read More भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे

आवेदन किया है स्वीकृति का इंतजार
पक्षी शाला में दो दर्जन से अधिक प्रजातियों के करीब 200 पक्षी रखे जाएंगे। पार्क का उद्घाटन होने से पहले ही पक्षियों को लाने के लिए सेन्ट्रल जू अथोरिटी(सीजेड) में आवेदन कर दिया था। लेकिन उसके बाद विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। उसके बाद रा’य में सरकार बदल गई। जिससे स्वीकृति में समय लग रहा है। इस संबंध में उच्च स्तर पर अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जैसे ही स्वीकृति मिल जाएगी वैसे ही पक्षियों को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
- रविन्द्र माथुर, अधीक्षण अभियंतानगर विकास न्यास

Read More पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश