थोक फल सब्जी मंडी से हुआ स्वच्छता मार्च अभियान का शुभारंभ

संभागीय आयुक्त ने किया अभियान का शुभारंभ

थोक फल सब्जी मंडी से हुआ स्वच्छता मार्च अभियान का शुभारंभ

इस महाअभियान का उद्धेश्य शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाना है।

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण, शहर में संचालित सामाजिक संस्थाओं एवं जन सहयोग से स्वच्छता मार्च सफाई अभियान का आगाज शुक्रवार को एरोड्राम स्थित थोक फल-सब्जी मण्डी परिसर से हुआ। उपमहापौर पवन मीणा ने बताया कि सफाई अभियान की शुरूआत सम्भागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, गोपाल राम मित्तल ने हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

पवन मीणा ने बताया कि इस महाअभियान का उद्धेश्य शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाना है, इस अभियान में सफाई कार्य के साथ ही व्यापारियों एवं आमजन को कचरा नहीं फैलाने, कचरा डस्टबिन में ही डालने तथा प्रतिदिन सफाई कार्य के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में फल-सब्जी मण्डी के पूरे परिसर में सफाई करवायी गयी एवं कृषि उपज मण्डी समिति के पुराने कार्यालय में भी वर्षो से एकत्रित कचरे के ढेरों को मौके पर ही पूरी तरह से साफ कराया गया तथा फल सब्जीमंडी के व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कचरा पात्र रखने तथा आस-पास फल सब्जी विक्रेताओं को भी कचरा, कचरा-पात्र में ही डालने की शपथ दिलवायी गयी। सम्भागीय आयुक्त  ने आमजन से इस अभियान में जुड़ने तथा हर प्रकार से मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान से सम्भवत: ही शहर की स्वच्छ एवं सुन्दर छवि बनेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण