असर खबर का - गायों को पिलाने लगे कीड़े मारने की दवा

लीवर को डेमेज होने से बचाएगी और पाचन क्रिया बढ़ाएगी दवा

असर खबर का - गायों को पिलाने लगे कीड़े मारने की दवा

नवज्योति ने किया था समाचार प्रकाशित ।

कोटा। नगर निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में गायों को पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाने का अभियान शुरु किया है। जिससे यह दवा उनके लीवर को डेमेज होने से बचाएगी और उनकी पाचन क्रिया बढ़ाएगी। नगर निगम की गौशाला में वर्तमान में करीब 2500 से अधिक गौवंश है। जिनमें अधिकतर कमजोर व बीमार है। सड़कों  पर निरािश्रत हालत में घूमने के दौरान  इनके द्वारा पॉलिथीन अधिक खाने से इनके  पेट में कीड़े अधिक हो गए हैं। इन कीड़ों के कारण अधिकतर गायों के लीवर व किडनी डेमेज हो गई है। जिससे न तो यह सही ढंग से व भरपेट चारा खा पा रही है और न ही घूम पा रही है।ऐसे में उनके कमजोर होने पर बैठक लेने से अधिकतर दोबारा से उठ नहीं पाती और उनकी मौत हो जाती है। गौशाला के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नंद किशोर वर्मा ने बताया कि एक दिन पहले ब्लड सैम्पल से जब  गायों के लीवर व  किडनी  डेमेज होने की जानकारी मिली। उसका कारण अधिकतर गायों के पेट में कीड़े होना है। ऐसे में पशु पालन विभाग के माध्यम से गौशाला में गायों को पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाना शुरु किया है। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस दवा के असर से पेट के  कीड़े तो मरेंगे ही। साथ  ही इस दवा के असर से लीवर को सपोर्ट मिलेगा। गायों की पाचन क्रिया बढ़ने से उनकी खुराक बढ़ेगी। जिससे पशुओं के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि गौशाला में वर्तमान में करीब 25 सौ से अधिक गौवंश है। उन सभी को दवाई पिलाई जाएगी। सभी को दवाई पिलाने तक यह अभियान लागातर जारी रहेगा। गौशाला के साथ ही किशोरपुरा स्थित कायन हाउस में भीगायों को पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाई जाएगी। 

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि गौशाला की गायों में से अधिकतर के लीवर व किडनी डेमेज होने का समाचार दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 30 नवम्बर के अंक में पेज 7 पर ‘पॉलिथीन खाने से डेमेज हो रहे गायों के लीवर व किडनी’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसमें गायों की स्थिति को दर्शाया गया था। उसके बाद पशु पालन विभाग के माध्यम से गौशाला में गायों को पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाने के अभियान को तेज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत