असर खबर का -अब कोटा में मकान खरीदना और महंगा

शहर में 5 से 10 और ग्रामीण में 25 से 30 फीसदी बढ़ी डीएलसी दर

असर खबर का -अब कोटा में मकान खरीदना और महंगा
कोटा में दरों को अधिक नहीं बढ़ाया है जिससे लोगों पर अधिक आर्थिक भार नहीं पड़े।

कोटा । राज्य सरकार ने डीएलसी की प्रस्तावित नई दरों को सोमवार को स्वीकृति देते हुए उसी समय से लागू कर दिया है। जिससे कोटा शहर में भी अब मकान व  भूखंड खरीदना पहले से महंगा हो जाएगा।  कोटा में डीएलसी कमेटी की बैठक 3 माह पहले 6 सितम्बर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें सिर्फ कोचिंग क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में डीएलसी की नई दरें प्रस्तावित की गई थी।  कोचिंग सेक्टर में मंदी को देखते हुए इस क्षेत्र की जमीनों की डीएलसी नहीं बढ़ाई गई है। बैठक में क्षेत्र के हिसाब से डीएलसी दरों में बढ़ोतरी की गई थी। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में यह वृद्धि अधिक की गई थी।  कमेटी की बैठक के  बाद उन प्रस्तावित नई दरों को अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया था। सरकार ने सोमवार को नई दरोंका अनुमोदन करते हुए उन्हीं स्वीकृति दे दी है। साथ ही नई दरें सोमवार से ही लागू कर दी गई है। नई दरें लागू होने से सुकेत, सुल्तानपुर व इटावा  व उसके पेराफेरी क्षेत्र में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई थी। जिससे इन क्षेत्रों में जमीनों की कीमत अधिक होगी। इसी तरह से शम्भपुरा क्षेत्र में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के आस-पास भी 50 फीसदी की बढ़ोतरी होने से यहां भी जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। 

शहर में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी
उप महा निरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक  पुष्पा हरवानी ने बताया कि कोटा में 6 सितम्बर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएलसी की नई दरें प्रस्तावित की गई थी। जिसे सोमवार को सरकार ने अनुमोदन कर दिया है। इसके साथ ही कोटा शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। राळय सरकार द्वारा नई दरों को लागू कर दिया गया है। जिससे कोटा में भी सोमवार से नई दरें लागू हो गई है। कोटा में दरों को अधिक नहीं बढ़ाया है जिससे लोगों पर अधिक आर्थिक भार नहीं पड़े।

महंगे होंगे मकान भूख़ड
प्रोपर्टी व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि डीएलसी की रेट बढ़ने से कोटा मेंभी मकान व  भूखंड खरीदना पहले से महंगा हो गया है।  सूत्रोंके अनुसार 50 लाख की प्रोपर्टी खरीदने पर अब पुरुषों के नाम रजिस्ट्री  के लिए 66 हजार रुपए और महिलाओंको 56 हजार 250  रुपए खर्च करने होंगे।  पुरुषों के लिए स्टाम्प ड्यूटी कुल सम्पति का 8.8 फीसदी है और महिलाओं के लिए यह 7.5 फीसदी है। 

नवज्योति ने उठाया था मामला
डीएलसी कमेटी की बैठक में नई दरों को प्रस्तावित करने के बाद भी उन्हें लागू नहींकरने का मामला दैनिक नवज्योति  ने उठाया था। कमेटीकी बैठक 6 सितम्बर को हो गई थी।उसके बाद भी दो माह तक नई दरें लागू नहीं होने  पर दैनिक नवज्योति  ने समाचार पत्र में 9 नवम्बर के अंक में पेज दो पर दो माह बाद भी लागू नहीं हुई डीएलसीकीनईदरें शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उस समय उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक का कहना था कि डीएलसी की दरों को अनुमोदन के लिए रा’य सरकार को भेजा गया था। सरकार ने सोमवार  को नई दरों को लागू कर दिया है। 

Read More साल के अंत तक ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा पानी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल