महिला के जैकेट से गिरी नोटों की गड्डी लेकर फरार : 50 हजार लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार हुए बरामद

आरोपी करते हैं स्मैक का नशा

महिला के जैकेट से गिरी नोटों की गड्डी लेकर फरार : 50 हजार लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार हुए बरामद

बजाज नगर थाना इलाके में पांच दिन पहले महिला के जैकेट से गिरी नोटों की गड्डी लेकर फरार होने वाले दोनों आरोपी काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि में से 20 हजार रुपए बरामद किए हैं। 

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में पांच दिन पहले महिला के जैकेट से गिरी नोटों की गड्डी लेकर फरार होने वाले दोनों आरोपी लोकेश उर्फ छोटू (21) बाबा रामदेव नगर गुर्जर की थडी न्यू सांगानेर रोड महेश नगर और आलोक उमरवाल (18) बालाजी विहार रामनगर विस्तार स्वेज फार्म सोडाला महेश नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि में से 20 हजार रुपए बरामद किए हैं। 

स्नैचिंग-नकबजनी के मामले में जा चुके हैं जेल: डीसीपी संजीव नैन ने बताया आरोपी स्मैक का नशा करते हैं। नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी कर राहगीर महिलाओं को निशाना बना कर उनके पर्स लूटते हैं। सूने पड़े मकानों की  रैकी कर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना शिप्रापथ, महेश नगर, श्याम नगर, समेत आदर्श नगर में कई प्रकरण दर्ज हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत