असर खबर का -बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने का काम शुरू, आपराधिक गतिविधियों पर लग सकेगी लगाम

दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित कर उठाया था मामला

असर खबर का -बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने का काम शुरू, आपराधिक गतिविधियों पर लग सकेगी लगाम
नगर पालिका की ओर से कस्बे में हाने वाली चोरी की वारदातों और असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।

सुकेत। नगर पालिका सुकेत ने कस्बे के चौक चौराहों पर काफी समय से बंद पड़े व क्षतिग्रस्त कैमरों को ठीक करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इस मामले को दैनिक नवज्योति ने दो माह पहले प्रमुखता के साथ उठाकर प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकर्षित किया था। जानकारी के अनुसार नगर पालिका की ओर से कस्बे में हाने वाली चोरी की वारदातों और असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। ये सीसीटीवी कैमरे देखरेख के अभाव में बंद पड़े थे। साथ ही कस्बे में चोरी चकारी करने वाले आपराधिक तत्वों ने भी कई कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद कस्बे में चोरी की वारदातों में इजाफा होने लगा था। दैनिक नवज्योति ने प्रशासनिक अधिकारियों का इस समस्या पर ध्यान आकर्षित करते हुए 26 दिसंबर के अंक में प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने इन सीसीटीवी कैमरों की सुध लेकर इन्हें ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। जिससे कस्बे में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी। 

डेढ़ साल पहले लगे थे कैमरे
नगर में संभावित आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए करीब डेढ़ साल पहले पालिका की ओर से नगर के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। ये सीसीटीवी कैमरे काफी समय बंद पड़े हुए थे। हालत यह हो गई थी कि अगर चौराहों पर कोई बड़ी घटना हो जाए तो पुलिस को दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का सहारा लेना पड़ता था।

पुलिस को अपराध रोकने में मिलती थी मदद
नगर के सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर पालिका ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों की मदद से पुलिस नगर के सभी चौराहों पर नजर रखती थी। कई आपराधिक मामलों में पुलिस को इसका लाभ भी मिला। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर भी पुलिस की नजर रहती थी। लेकिन वक्त के साथ चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे धीरे-धीरे खराब होते रहे। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने अब इनकी सुध ली है।

पालिका में रहेगा कंट्रोलर
जानकारी के अनुसार कस्बे में बारह कैमरे लगे हुए हैं। जिनको ठीक करवाया जा रहा। कैमरों का कंट्रोलर पालिका में रहेगा। 

Read More असर खबर का - राहत: अब 12 जून तक होगी एमएसपी पर गेहूं खरीद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव