फरवरी तपाने लगी, फिर भी सामान्य ही रहेगा गर्मी और बरसात का मौसम

33 डिग्री के पास पहुंचा पारा

फरवरी तपाने लगी, फिर भी सामान्य ही रहेगा गर्मी और बरसात का मौसम

अधिक तापमान रबी की फसल के लिए नुकसान दायक।

कोटा। फरवरी का आधा महीना बीतने के साथ ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। इस बार सर्दी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान अधिक बढ़ रहा है। जिससे  गर्मी की शुरुआत सामान्य से जल्दी आने  के संकेत है। लेकिन इस बढ़ते तापमान से आने वाली गर्मी और बरसात के मौसम पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। दोनों मौसम के सामान्य रहने की संभावना है। कोटा में शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिससे दिन का पारा 32 डिग्री के पार पहुंच  गया। गर्मी का यह तेवर अभी जारी रहेगा। अधिक तापमान आने वाली रबी की फसल के लिए नुकसान दायक है। वर्तमान में सामान्य से 4 से 5 डिग्री तापमान अधिक है।  मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस बार सर्दी के सीजन में पश्चिमी   विक्षोभ का असर कम रहा और पहाड़ों पर बर्फबारी कम होने से ड्राई कंडीशन बनी हुई है। जिससे कोटा समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान अधिक हो रहा है। तापमान बढ़ने का क्रम अभी जारी रहेगा। वैसे फरवरी में जिस तरह से गर्मी पड़ रही है। उस हिसाब से यह सामान्य से 4 से 5 डिग्री तापमान अधिक है। शर्मा ने बताया कि तापमान बढ़ना रबी की फसल के लिए नुकसान दायक है। लेकिन इस बढ़ते तापमान का आने वाले गर्मी और बरसात के मौसम पर फिलहाल कोई विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। दोनों  मौसम के सामान्य रहने की संभावना है। 

चलने लगे पंखे
गर्मी का असर शुरु होने के साथ ही अब पंखे चलने लगे हैं। ये दिन के समय तो चल ही रहे हैं। अधिकतर घरों में रात के समय भी पंखे चलने लगे हैं। हालांकि कूलर अभी चलना शुरु नहीं हुए हैं। इधर गर्मी से बचने के लिए लोग अब पेड़ की छांव में बैठने लगे हैं। 

32 डिग्री के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा में एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री था। वहीं शनिावार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने से यह 32.9 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिससे यह बढ़कर 13.4 डिग्री हो गया। हवा की गति 6 कि.मी. प्रति घंटा रही।  मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेशयाम शर्मा ने बताया कि कोटा समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में ड्राई कंडीशन बनी हुई है। तापमान में बढ़ोतरी का यह क्रम अभी जारी रहेगा। वर्तमान में सामान्य से अधिक तापमान है। वहीं 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बरसात की संभावना है। लेकिन उसका असर कोटा संभाग पर नहीं पड़ेगा। 

गर्मी ने दी जल्दी दस्तक
प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। कुछ दिन पहले तक कड़ाके की सर्दी से शहर वासी कांप रहे थे। वहीं अब एक दम से सूरज की तपन अधिक हो गई है। वह भी इतनी अधिक कि फरवरी के महीने में ही अप्रैल सी गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान में भी एक दो डिग्री की नहीं वरन् एक साथ 5 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं मौसम में बदलाव का असर दिन के समय ही नहीं रात के समय भी पड़ रहा है। शहर में शनिवार को सुबह से ही सूरज में तेजी का असर रहा। यह असर देर शाम तक बना रहा। दिन के समय सूरज की तपन काफी अधिक थी। मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों के पहनावे पर भी दिखने लगा है। अधिकतर लोगों ने गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया है। वहीं नल और टंकी का पानी भी पहले से गर्म आने लगा है।  जिस तरह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है उसे देखते हुए इस बार गर्मी की शुरुआत जल्दी होगी। 

Read More भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ ने भरा नामांकन : निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, कल की जाएगी आधिकारिक घोषणा 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई थी अपमानजनक टिप्पणी, डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ किया प्रदर्शन कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई थी अपमानजनक टिप्पणी, डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी और कांग्रेस के...
बख्शी ने रेखा से की फिल्म छावा को कर मुक्त करने की मांग, कहा- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध है कि फिल्म छावा को कर मुक्त करें
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- विधानसभा में जो कुछ भी हुआ, वह कांग्रेस के दो गुटों की आपसी लड़ाई का परिणाम
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर दलितों पर अत्याचार बढ़ने के लगाए आरोप, कहा- दलित समुदाय के दूल्हों की बारात अब पुलिस सुरक्षा में निकालनी पड़ रही
राजस्थान पुलिस अकादमी का पदक वितरण समारोह का आयोजन, आरपीए एस सेंगाथिर ने कहा- पदक बनाते हैं आम से खास
जाम्बिया सरकार ने एमराल्ड पर 15% निर्यात शुल्क हटाया, जयपुर के पन्ना उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता हो सकेगी मजबूत 
डाकघर कार्यालय भवन में शौचालय नहीं है शौचालय, महिला कर्मचारी परेशान