तेज हवाओं और तापमान में गिरावट : सर्दी का बढ़ा असर, आने वाले दिनों में कई शहरों में बढ़ेगी सर्दी; 35 डिग्री के पार जा सकता है पारा
दिन में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल रही
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर थमने के बाद तापमान में हुई गिरावट से एक बार फिर हल्की सर्दी बढ़ गई।
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर थमने के बाद तापमान में हुई गिरावट से एक बार फिर हल्की सर्दी बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी से एक बार फिर से मौसम बदलेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 25-26 फरवरी तक राज्य के कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ सकती है। बाड़मेर और जालोर के एरिया में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इधर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में दिन में तेज धूप का असर कम हो गया है।
दिन में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है और सर्दी का असर आंशिक रूप से बढ़ गया है। इधर जयपुर मौसम केन्द्र ने राजस्थान में 25 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। 22 फरवरी से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और 25-26 फरवरी तक कुछ शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के शहरों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।
Comment List