दौसा जेल से जयपुर कंट्रोल रूम को मिली मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप
कॉल करने वाला व्यक्ति पॉक्सो मामले में बंद आरोपी है
पुलिस कंट्रोल रूम को बीती देर रात मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया
जयपुर। पुलिस कंट्रोल रूम को बीती देर रात मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम ने तुरंत दौसा पुलिस -प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने कॉल की जांच की तो नंबर जेल का निकला। जांच में पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति पॉक्सो मामले में बंद आरोपी है।
घटना बीती रात करीब 12:45 बजे की है, जब आरोपी ने श्यालवास स्थित सेंट्रल जेल से कॉल कर कहा कि "आज रात 12 बजे से पहले मार दूंगा।" इस धमकी के बाद पुलिस सतर्क हो गई। आरोपी ने 10 मिनट में दो बार कॉल किया। पुलिस ने जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जेल में बंद आरोपी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा। इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दीगर है कि पिछले कुछ माह में ही मुख्यमंती को दो बार जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी नाबालिक होने से नाम बताने से बच रही है। सवाल है कि पोक्सो में बंद आरोपियों के पास मोबाइल कहा से आए।
Comment List