धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण केजरीवाल की हार : चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार की छवि पर नहीं होना चाहिए दाग, केजरीवाल को नहीं समझ आया; अन्ना ने कही बड़ी बात

शराब क्यों आई, लालच और पैसे के कारण

धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण केजरीवाल की हार : चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार की छवि पर नहीं होना चाहिए दाग, केजरीवाल को नहीं समझ आया; अन्ना ने कही बड़ी बात
शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण उनकी (केजरीवाल) हार हुई है।

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक गुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण उनकी (केजरीवाल) हार हुई है। अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पहले से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय एक उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए। उनके विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। जीवन में त्याग होना चाहिए और अपने अपमान को पीने की शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें (केजरीवाल) बार-बार इस बारे में बताया, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया। इस बीच शराब का मुद्दा आया। शराब क्यों आई, लालच और पैसे के कारण।

उन्होंने कहा कि वह शराब और पैसे में उलझ गए, जिसके कारण उनकी छवि खराब हुई, इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिले और आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव हार रही है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है और 12 साल बाद आप की दिल्ली की सत्ता से विदाई हो रही है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि