जेईएन भर्ती परीक्षा में कम उपस्थिति पर बोर्ड सख्त, कार्रवाई की तैयारी

जयपुर में सिर्फ एक हजार 357 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे

जेईएन भर्ती परीक्षा में कम उपस्थिति पर बोर्ड सख्त, कार्रवाई की तैयारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शनिवार को अजमेर, कोटा और जयपुर में एक पारी में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अजमेर, कोटा और जयपुर में एक पारी में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया। तीनों सेटर को मिलाकर 34.84 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कुल 6 हजार 773 अभ्यर्थियों में से दो हजार 360 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि चार हजार 413 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जयपुर में सिर्फ एक हजार 357 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, दो हजार 699 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि युवाओं ने जिम्मेवारी से फॉर्म भरा होता तो दो तिहाई स्कूलों में आज बच्चे पढ़ाई कर रहे होते। जो अभ्यर्थी दो बार परीक्षा में अनुपस्थित हो जाए वो अगला एग्जाम का फॉर्म एक निश्चित पेनाल्टी भरने के बाद ही दोबारा भर सकेगा। इसी युक्ति पर हमारा मनन चल रहा है। हम चाहते है कि युवा जिम्मेवारी से आवेदन करें। 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस